होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SONY से जुड़े प्रशांत भट्ट, मिली यह अहम जिम्मेदारी
SONY से जुड़े प्रशांत भट्ट, मिली यह अहम जिम्मेदारी
अपनी इस भूमिका में वह ‘सोनी सब’ के बिजनेस हेड नीरज व्यास को रिपोर्ट करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ (SPNI) ने प्रशांत भट्ट को ‘सोनी सब’ (Sony SAB) का प्रोग्रामिंग हेड नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में प्रशांत भट्ट चैनल के लिए कंटेंट और प्रोग्रामिंग डिवीजन का नेतृत्व करेंगे और कंटेंट लाइन-अप और चैनल की क्रिएटिव स्ट्रैटेजी का प्रबंधन भी करेंगे।
बता दें कि प्रशांत भट्ट को कंटेंट क्रिएशन और ऑडियंस की काफी गहरी समझ है। उन्हें एंटरटेनमेंट जॉनर का काफी अनुभव है। अपनी इस भूमिका में वह ‘सोनी सब’ के बिजनेस हेड नीरज व्यास को रिपोर्ट करेंगे।
27 साल से ज्यादा के अपने करियर में प्रशांत भट्ट ब्रॉडकास्ट मीडिया में तमाम महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इंडस्ट्री में कंटेंट टीमों का नेतृत्व करने से पहले प्रशांत भट्ट ने टीवी में अपना करियर बतौर लेखक और क्रिएटिव डायरेक्टर शुरू किया था।
अपनी नियुक्ति के बारे में प्रशांत भट्ट का कहना है, ‘एक ब्रैंड के रूप में सोनी सब टेलीविजन कंटेंट को और बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और ऐसे नैरेटिव पेश करता है जो इनोवेटिव और अच्छी तरह से तैयार किए गए हैं। सोनी सब में अपनी भूमिका में मैं इस क्षेत्र में आगे के विकास का नेतृत्व करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि हम प्रभावी और मनोरंजक कहानी कहने (entertaining storytelling) की दिशा में आगे बढ़ते रहें।’
वहीं, इस बारे में नीरज व्यास का कहना है, ‘प्रोग्रामिंग हेड के रूप में प्रशांत भट्ट की नियुक्ति को लेकर हम काफी खुश हैं। मुझे विश्वास है कि प्रशांत की विशेषज्ञता और इंडस्ट्री के बारे में उनकी गहरी समझ हमें अपनी प्रोग्रामिंग क्षमताओं को और मजबूत करने में मदद करेगी।’
टैग्स सोनी सोनी सब सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्रशांत भट्ट प्रोग्रामिंग हेड