होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SPNI से चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर राज मोहन श्रीनिवासन ने दिया इस्तीफा
SPNI से चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर राज मोहन श्रीनिवासन ने दिया इस्तीफा
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर (CIO) राज मोहन श्रीनिवासन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर (CIO) राज मोहन श्रीनिवासन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप को इसकी पुष्टि की है।
SPNI की नेतृत्व टीम के सदस्य के तौर पर राज मोहन श्रीनिवासन पर नेटवर्क के लिए डिजिटल व इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की रणनीति बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी थी।
उन्हें IBM, Oracle व एक अन्य वेंचर में विभिन्न पदों पर काम करने का तीन दशकों से भी ज्यादा का अनुभव है। उनकी विशेषज्ञता टेक्नोलॉजी और आईटी स्ट्रैटजी, बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, मार्केट पर गहन फोकस और वित्तीय कौशल के साथ रणनीतिक निष्पादन में है।
श्रीनिवासन ने अलग-अलग इंडस्ट्री के क्लाइंट्स को उनकी व्यावसायिक रणनीतियों, बाजार व उत्पाद स्थिति के बारे में सलाह दी है, साथ ही उनके डिजिटल व्यवसायों, मल्टीमीडिया और आईटी प्लेटफॉर्म के लिए रोडमैप भी तैयार किया है।
राज मोहन NIT Trichy से ऑपरेशन रिसर्च व कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उन्हें बूज एलन और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप द्वारा ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन कंसल्टेंट के रूप में प्रमाणित किया गया है।
वह इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स, इंडिया से सर्टिफािइड कॉर्पोरेट डायरेक्टर भी हैं।
टैग्स सोनी पिक्चर्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया राज मोहन श्रीनिवासन चीफ इनफॉर्मेशन ऑफिसर