होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba 2022: NDTV की सोनिया सिंह को मिला 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड', कही ये बात

enba 2022: NDTV की सोनिया सिंह को मिला 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड', कही ये बात

'एनडीटीवी' (NDTV) की एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह को ENBA 2022 में 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' (Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

'एनडीटीवी' (NDTV) की एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह को ENBA 2022 में 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' (Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया गया।

सोनिया सिंह तीन दशकों से अधिक समय से एनडीटीवी से जुड़ी हुईं हैं। वह 1992 में एक शोधकर्ता (रिसर्चर) के तौर पर तब एनडीटीवी में शामिल हुईं थीं, जब यह दूरदर्शन के लिए यह साप्ताहिक शो 'द वर्ल्ड दिस वीक' (The World This Week) प्रड्यूस करता था।

तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में, सोनिया सिंह ने भारत में आठ आम चुनावों से लेकर कारगिल युद्ध और कई अन्य प्रमुख न्यूज घटनाओं की कवरेज और उसका एनालिसिस किया है। वह अपने शो 'द एनडीटीवी डायलॉग्स' (The NDTV Dialogues) के लिए भी जानी जाती हैं।

बड़ी इस जीत पर बोलते हुए, सोनिया सिंह ने कहा, 'यह अवॉर्ड मिलना बेहद सुखद है। मैंने अपना करियर तब शुरू किया, जब भारत में कोई स्वतंत्र न्यूज चैनल नहीं था और आज हमारे पास 400 न्यूज चैनल हैं। भारतीय मीडिया पत्रकारिता की यात्रा कितनी शानदार रही है। जब हम देखते हैं कि भारतीय मीडिया में समस्याएं क्या हैं, तो मुझे लगता है कि हम सभी को इस बात के लिए खुद की सराहना करने की जरूरत है कि हम आज कितना आगे आ गए हैं। 

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारतीय मीडिया सबसे ज्यादा आत्मनिर्भर और स्वतंत्र है, निश्चिततौर पर तब जब दुनिया में इतना शोरशराबा और हो-हल्ला हो। तो, हमें उस पर बहुत गर्व होना चाहिए। हालांकि मैं रिटायरर नहीं हो रहा हूं, लेकिन यह वह समय है जब मैं खबरों के 24x7 ट्रेडमिल से बाहर निकलने और विशेष शो पर ध्यान केंद्रित करने पर विचार कर रही हूं।

सोनिया सिंह ने यह भी कहा कि हर एक पत्रकार को यह याद रखने की जरूरत है कि हम प्रेरित करने के लिए , जागरूक करने और सूचना देने के लिए खबरें करते हैं और अगर हम ये तीनों चीजें नहीं कर रहे हैं तो हम भारत के लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो-

टैग्स सोनिया सिंह
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है