होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रेमिका को लुभाने के लिए संपादक का बेटा करता था ये काम

प्रेमिका को लुभाने के लिए संपादक का बेटा करता था ये काम

बीएससी की पढ़ाई कर रहा आरोपित इन दिनों नोएडा में रह रहा था

पंकज शर्मा 6 years ago

प्रेमिका पर पैसे खर्च करने के लिए एक नामी अखबार के संपादक के बेटे ने गलत रास्ता अख्तियार कर लिया। उसने ‘धूम2’ फिल्म की तर्ज पर लूटपाट व झपटमारी शुरू कर दी। हालांकि, ज्यादा समय तक वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मंगलवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पुलिस पूछताछ के दौरान एनसीआर में लूट की 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस ने सेक्टर-19 स्थित ‘इंडो गोल्फ अस्पताल’ के पास से यह गिरफ्तारी की है। पकड़े गए आरोपित की पहचान आगरा के रहने वाले अभिषेक के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने सोने की 10 चेन, 2000 नगद और लूट में इस्तेमाल की जाने वाली वाली हाई स्पीड मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

राजवीर सिंह ने बताया कि अभिषेक के पिता जालंधर (पंजाब) में एक नामी अखबार में संपादक हैं, जबकि वह इन दिनों नोएडा सेक्टर 12 में रह रहा था। अभिषेक आगरा के एक कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि उसकी प्रेमिका भी आगरा के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। अभिषेक ने अपनी प्रेमिका पर पैसे खर्च करने के लिए लूटपाट करने की बात स्वीकार की है।

टैग्स लूटपाट गिरफ्तार संपादक का बेटा नोएडा पुलिस
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

32 minutes ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

46 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

18 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

46 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है