होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, TRAI की सिफारिशों को लेकर क्या बोले बार्क इंडिया के CEO सुनील लुल्ला

जानें, TRAI की सिफारिशों को लेकर क्या बोले बार्क इंडिया के CEO सुनील लुल्ला

‘बार्क इंडिया’ और ‘नील्सन मीडिया’ द्वारा ‘जारी रिपोर्ट के छठे एडिशन की लॉन्चिंग के मौके पर लुल्ला ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मीडिया से की बातचीत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देशभर में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया के सीईओ सुनील लुल्ला का कहना है, ‘हम काफी अच्छा काम कर रहे हैं, इस बात का प्रमाण न केवल मीडिया के लोगों बल्कि सरकार सहित कई अन्य स्रोतों से मिल चुका है।’

‘बार्क इंडिया’ (BARC India) और ‘नील्सन मीडिया’ (Nielsen Media) द्वारा ‘Crisis Consumption on TV and Smartphones’ पर संयुक्त रूप से जारी रिपोर्ट के छठे एडिशन की लॉन्चिंग के मौके पर विडियो कॉन्फ्रिंग के जरिये वह मीडिया को संबोधित कर रहे थे।    

बार्क की समीक्षा को लेकर ‘टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (TRAI) द्वारा पिछले दिनों जारी की गई सिफारिशों के बारे में लुल्ला ने कहा, ‘ट्राई ने वर्ष 2018 में कंसल्टेशन पेपर जारी किया था और इसमें बार्क भी पार्टी थी। हमने अपना सबमिशन किया, लेकिन ट्राई ने इसे इस तरह नहीं लिया, जैसा हमने किया था। इसलिए हम हमेशा यह मानते रहे कि हम जो करते हैं, वह सांख्यिकीय रूप से प्रासंगिक, वैज्ञानिक और तकनीकी मजबूती पर आधारित है। हम एडवर्टाइजर्स, एसेंसीज और ब्रॉडकास्टर्स तीनों के साथ मिलकर अच्छा काम करते हैं। हम एक बिजनेस निकाय (business body) हैं और दुनिया में ऐसा बिजनेस निकाय नहीं है, जितना यहां पर एकीकृत है। यह किसी भी सरकार से अप्रभावित है। हम काफी स्वतंत्र रूप से इसे संचालित करते हैं।’

लुल्ला के अनुसार, ट्राई द्वारा दी गईं कुछ सिफारिशें रेटिंग सिस्टम के कार्यक्षेत्र में फिट नहीं बैठती हैं। इसके साथ ही लुल्ला ने कहा, ‘इस विषय पर हमें सरकार के साथ निजी तौर पर और अधिक बातचीत करेंगे। हमारा मानना है कि रेटिंग सिस्टम वह काम करता रहेगा, जो वह कर रहा है।’     

गौरतलब है कि ट्राई ने 28 अप्रैल को टेलिविजन ऑडियंस मीजरमेंट बॉडी के स्ट्रक्चर, गवर्नेंस, ऑपरेशंस, ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटेबिलिटी के संदर्भ में ‘बार्क इंडिया’ के लिए तमाम सिफारिशें जारी की थीं। ट्राई ने यह भी सिफारिशें दी हैं कि रेटिंग एजेंसी के लिए वर्तमान टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सैंपल साइज मौजूदा 44000 से बढ़ाकर वर्ष 2020 के अंत तक 60000 और वर्ष 2022 के अंत तक 100000 किया जाना चाहिए। इसके साथ ही ट्राई ने बार्क के बोर्ड के पुनर्गठन की सिफारिश भी की है।

ट्राई की इन सिफारिशों को लेकर ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने सवाल भी उठाए हैं। जैसे कि ट्राई इस टीवी ऑडियंस मीजरमेंट बॉडी की कार्यप्रणाली और इसके संचालन में रुचि क्यों ले रही है। इसके अलावा यह भी सवाल उठ रहा है कि सैंपल साइज को बढ़ाने की बात की जा रही है, जिसमें काफी निवेश की जरूरत होगी तो वह पैसा कौन लगाएगा?

बार्क इंडिया का कहना है कि इन सिफारिशों को लेकर बार्क अपने बोर्ड और स्टेकहोल्डर्स के साथ सलाह-मशविरा कर रही है। बार्क के प्रवक्ता का यह भी कहना है, ‘बार्क सही मायने में इंडस्ट्री के सभी पहलुओं का प्रतिनिधित्व करती है, जिसमें एडवर्टाइजर्स, एजेंसीज और ब्रॉडकास्टर्स शामिल हैं।’


टैग्स बार्क इंडिया ट्राई टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया सुनील लुल्ला बार्क सीईओ टीवी ऑडियंस मीजरमेंट बार्क नील्सन
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

18 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

19 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago