होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 2020 में Fake News न बिगाड़े माहौल, सरकार कुछ यूं लगा सकती है लगाम

2020 में Fake News न बिगाड़े माहौल, सरकार कुछ यूं लगा सकती है लगाम

2020 की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर लगाम लगाने की कवायद शुरू हो गई है। सरकार ऐसे कड़े नियमों का खाका खींच रही है, जिससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को और भी बेहतर तरीके से रेगुलेट किया जा सके...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

तमाम कवायदों के बाद भी फेक न्यूज पर बीते सालों में पूरी तरह लगाम नहीं लग सकी। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फेक और हेट न्यूज ने बीते सालों में काफी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन उम्मीद है कि इस साल ‘काले कारोबार’ का यह बाजार सरकारी सख्ती से जार-जार हो जाए। 

2020 की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर लगाम लगाने की कवायद शुरू हो गई है। सरकार ऐसे कड़े नियमों का खाका खींच रही है, जिससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को और भी बेहतर तरीके से रेगुलेट किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में केंद्र ने 15 जनवरी तक का समय मांगा था, लिहाजा उम्मीद है कि इस समय सीमा में नए नियम लागू हो जाएंगे।

सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से कहा गया था, ‘फेसबुक और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए कंटेंट के लिए सोशल मीडिया सर्विस प्रोवाइडर्स को जिम्मेदार ठहराया जाए या नहीं, इस पर विचार किया जाएगा, लेकिन कोशिश होगी कि मामले के सभी पक्षों को कवर किया जाए। सरकार 15 जनवरी 2020 तक सोशल मीडिया को रेगुलेट करने के लिए नियम बनाकर सोशल मीडिया प्रोवाइडर्स को नोटिफाई करेगी’। 

सरकार मानती है कि टेक्नोलॉजी से एक तरफ जहां आर्थिक विकास में काफी योगदान मिला है, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हेट स्पीच, फेक न्यूज, पब्लिक ऑर्डर और देश विरोधी गतिविधियों में भी बढ़ोतरी हुई है, इसलिए इन्हें रेगुलेट करने के लिए सख्त कदम उठाने जरूरी हैं।

दरअसल, पिछले साल जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच ने सरकार को तीन हफ्ते के अंदर सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए गाइडलाइन जारी करने के लिए कहा था। इस विषय पर अब तक कई जनहित याचिकाएं (PIL) दायर की जा चुकी हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सुप्रीम कोर्ट को सरकार को निर्देश देना चाहिए कि सोशल मीडिया अकाउंट के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य कर दिया जाए। इससे सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों की विश्वसनीयता सामने आएगी।

क्या सोशल मीडिया अकाउंट आधार से जुड़ेंगे?

इस साल यह भी साफ हो जाएगा कि क्या सोशल मीडिया अकाउंट को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा या नहीं। सुप्रीम कोर्ट जनवरी के आखिरी सप्ताह से इस पर सुनवाई शुरू कर सकता है। गौरतलब है कि कोर्ट ने सोशल मीडिया अकाउंट को आधार से जोड़ने से संबंधित मद्रास, मध्य प्रदेश और बॉम्बे हाई कोर्ट में लंबित याचिकाओं को पिछले साल अपने पास स्थानांतरित कर लिया था। अब इन याचिकाओं पर जनवरी के आखिरी में सुनवाई हो सकती है। 

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स मीडिया इंडस्ट्री उम्मीदें 2020 Media Industry  hopes for media in 2020
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

16 minutes ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

11 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

13 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

16 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

12 hours ago