होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सिटी नेटवर्क्स के CEO अनिल कुमार का इस्तीफा, अब इन्होंने संभाली कमान
सिटी नेटवर्क्स के CEO अनिल कुमार का इस्तीफा, अब इन्होंने संभाली कमान
सिटी नेटवर्क्स के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) अनिल कुमार मल्होत्रा ने पेशेवर दायित्वों और प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए 31 दिसंबर, 2021 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर सिटी नेटवर्क्स के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) अनिल कुमार मल्होत्रा ने पेशेवर दायित्वों और प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए 31 दिसंबर, 2021 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह अब योगेश शर्मा को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त किया गया है।
शर्मा की नियुक्ति शनिवार (1 जनवरी 2022) से प्रभावी है। कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार (31 दिसंबर 2021) को अपनी बैठक में शर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
सिटी नेटवर्क्स (पूर्व में सिटी केबल नेटवर्क्स) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में बोर्ड की नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर योगेश शर्मा को सीईओ और प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों (केएमपी) के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी। यह नियुक्ति 1 जनवरी 2022 से प्रभावी है।’
शर्मा के पास 28 से अधिक वर्षों का अनुभव है और उन्होंने डेन नेटवर्क्स, हैथवे और इंडसइंड मीडिया जैसे कई सिस्टम ऑपरेटरों के साथ काम किया है। उन्होंने 2018 में वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर सिटी नेटवर्क्स लिमिटेड में जॉइन किया था और 2019 में उन्हें यहां सीओओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
टैग्स सीईओ सिटी नेटवर्क्स अनिल कुमार मल्होत्रा योगेश शर्मा