होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सिद्धार्थ शकधर ने बदला अपना फैसला, Disney+ Hotstar में इस पद पर बने रहेंगे
सिद्धार्थ शकधर ने बदला अपना फैसला, Disney+ Hotstar में इस पद पर बने रहेंगे
बता दें कि मार्च में ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ने खबर दी थी कि सिद्धार्थ ने अन्य अवसरों की तलाश के लिए Disney+ Hotstar में अपना पद छोड़ दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ (Disney+ Hotstar) के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (EVP) और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) सिद्धार्थ शकधर (Sidharth Shakdher) के बारे में खबर है कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) को मिली जानकारी के अनुसार, वह भारत में इस वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के मार्केटिंग से जुड़े कार्यों का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।
बता दें कि मार्च में ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ने खबर दी थी कि सिद्धार्थ ने अन्य अवसरों की तलाश के लिए Disney+ Hotstar में सीएमओ का पद छोड़ दिया है। एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और सीएमओ के रूप में शकधर Disney+ Hotstar में मार्केटिंग ग्रोथ और डायरेक्ट टू कंज्यूमर बिजनेस की कमान संभाल रहे थे।
शकधर के इस्तीफा देने के बाद Disney+ Hotstar के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और ऑरिजनल कंटेंट हेड निखिल मधोक को इस प्लेटफॉर्म के मार्केटिंग हेड का अंतरिम प्रभार सौंपा गया था।
बता दें कि शकधर ने जून 2016 में बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Disney+ Hotstar जॉइन किया था। उन्हें सितंबर 2018 में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड के तौर पर प्रमोट किया गया था।
उन्होंने दिसंबर 2020 तक इस भूमिका का निर्वहन किया। इस भूमिका में शकधर की प्रमुख जिम्मेदारी Disney+ Hotstar के लिए कंज्यूमर बिजनेस का नेतृत्व करना था। Disney+ Hotstar से पहले वह Amazon, Reckitt Benckiser, Xerox Corporation और HP में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
टैग्स सिद्धार्थ शकधर सीएमओ डिज्नी+हॉटस्टार चीफ मार्केटिंग ऑफिसर स्ट्रीमिंग सर्विस प्लेटफॉर्म