होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Hungama’ के CEO सिद्धार्थ रॉय ने लिया यह बड़ा फैसला

‘Hungama’ के CEO सिद्धार्थ रॉय ने लिया यह बड़ा फैसला

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके कार्यकाल में कंपनी ने डिजिटल एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज कीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago

हंगामा डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सिद्धार्थ रॉय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके कार्यकाल में कंपनी ने डिजिटल एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज कीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने म्यूजिक, वीडियो, गेम्स और नए डिजिटल अनुभवों को जोड़ते हुए कंपनी के एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो को मजबूत किया।

उनके नेतृत्व में कंपनी ने ग्लोबल स्तर पर अपनी मौजूदगी बढ़ाई, टेलीकॉम, मोबाइल कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क्स के साथ बड़ी साझेदारियां कीं और कंटेंट क्रिएटर्स तथा स्टूडियो के साथ रिश्ते मजबूत किए। आज ‘हंगामा’ की सेवाएं 90 से अधिक देशों में करोड़ों यूजर्स तक पहुंचती हैं।

‘हंगामा’ से पहले सिद्धार्थ रॉय ने देश के शुरुआती और बड़े युवा नेटवर्क्स में से एक बिगअड्डा (BigAdda) की सह-स्थापना की थी। इसके अलावा उन्होंने ‘एमटीवी नेटवर्क्स’ (MTV Networks) और स्टार टीवी’ (Star TV) में भी नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाईं। अपने करियर में उन्होंने डिजिटल प्रॉडक्टस को विकसित करने, बड़े पैमाने पर दर्शकों को जोड़ने और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इनोवेशन को बढ़ावा देने पर लगातार काम किया।

अपना अनुभव साझा करते हुए सिद्धार्थ रॉय ने कहा, ‘हंगामा मेरे लिए सिर्फ एक भूमिका नहीं थी, बल्कि इनोवेशन, जुनून और निरंतर सीखने का एक प्लेटफॉर्म था। इस यात्रा में टीम के विश्वास और सहयोग के लिए मैं उनका आभारी हूं। आगे बढ़ते हुए मैं यहां सीखे अनुभव और रिश्तों को अपने साथ लेकर जा रहा हूं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है