होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वायकॉम18 से जुड़ीं श्रुति त्यागी, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
वायकॉम18 से जुड़ीं श्रुति त्यागी, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
मार्केटिंग प्रोफेशनल श्रुति त्यागी ने 'वायकॉम18' (Viacom18) के प्रमुख वीडियो ऑन डिमांड ब्रैंड ‘वूट’ (Voot) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
मार्केटिंग प्रोफेशनल श्रुति त्यागी ने 'वायकॉम18' (Viacom18) के प्रमुख वीडियो ऑन डिमांड ब्रैंड ‘वूट’ (Voot) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। श्रुति त्यागी के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर डायरेक्टर (मार्केटिंग) जॉइन किया है।
‘वूट’ से पहले वह ‘डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया’ (Discovery Communications India) में ब्रैंड और मार्केटिंग लीड की जिम्मेदारी निभा रही थीं। श्रुति त्यागी ने मार्केटिंग में अपने करियर की शुरुआत करीब एक दशक पूर्व ’जी एंटरटेनमेंट’ (Zee Entertainment) में ब्रैंड मैनेजर (Hindi Movie Cluster) के तौर पर की थी।
’जी’ में करीब साढ़े तीन साल की पारी खेलने के बाद उन्होंने ’टाइम्स टेलिविजन नेटवर्क’ (Times Television Network) में सीनियर मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर जॉइन कर लिया था।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट श्रुति त्यागी ने ’सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन’ (Symbiosis Institute of Media & Communication) से एमबीए (एडवर्टाइजिंग) किया है।
टैग्स वायकॉम18 डिस्कवरी वूट श्रुति त्यागी