होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times Network में इस बड़े पद से जल्द अलग होंगे सौनील चार्ल्स

Times Network में इस बड़े पद से जल्द अलग होंगे सौनील चार्ल्स

विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि सौनील फिलहाल नोटिस पीरियड पर काम कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड (डिजिटल) सौनील चार्ल्स (Shouneel Charles) के बारे में खबर है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार सौनील फिलहाल नोटिस पीरियड पर काम कर रहे हैं। हालांकि, ‘टाइम्स नेटवर्क’ ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।  

सौनील को डिजिटल और मीडिया प्रोफेशनल के रूप में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अप्रैल 2017 में बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (डिजिटल) ‘टाइम्स नेटवर्क’ जॉइन किया था। जुलाई 2019 में उन्हें एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट के पद पर प्रमोट किया गया था।     

उल्लेखनीय है कि ‘टाइम्स नेटवर्क’ जॉइन करने से पूर्व चार्ल्स ‘एनडीटीवी कंवर्जेंस’ के डिजिटल बिजनेस का नेतृत्व कर रहे थे। यहां वह चीफ सेल्‍स, मार्केटिंग और चीफ रेवेन्‍यू ऑफिसर का पद संभाल रहे थे। उन्‍होने मीडिया कंपनी को डिजिटल ईकोसिस्‍टम, प्रॉफिटेबल इंटरनेट और मोबाइल आधारित बिजनेस तैयार करने में काफी मदद की थी। इससे पूर्व वह विभिन्‍न मल्‍टीनेशनल कंपनियों जैसे ‘याहू’, ‘टर्नर ब्रॉडकास्टिंग’, ‘वॉर्नर ब्रदर्स’, ‘स्टार टीवी’ और ‘द अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक’ के साथ भी काम कर चुके हैं।


टैग्स टाइम्स नेटवर्क इस्तीफा स्टार इंडिया सौनील चार्ल्स
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

6 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

18 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

18 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

5 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago