होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ASCI बोर्ड में शशि सिन्हा का कार्यकाल हुआ समाप्त

ASCI बोर्ड में शशि सिन्हा का कार्यकाल हुआ समाप्त

‘आईपीजी मीडिया ब्रैंड्स’ (IPG Mediabrands) इंडिया के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर शशि सिन्हा इस विज्ञापन निकाय से करीब दो दशक से जुड़े हुए थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

'एडवर्टाइजिंग स्‍टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया' (एएससीआई) में बोर्ड मेंबर के तौर पर शशि सिन्हा का कार्यकाल समाप्त हो गया है। ‘आईपीजी मीडिया ब्रैंड्स’ (IPG Mediabrands) इंडिया के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर शशि सिन्हा इस विज्ञापन निकाय से करीब दो दशक से जुड़े हुए थे। वह करीब दस साल इसके बोर्ड में और करीब दस साल कंज्यूमर कंप्लेंट्स काउंसिल में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।  

इस बारे में शशि सिन्हा ने एक ट्वीट में खुद जानकारी शेयर की है।

बता दें कि वर्तमान में शशि सिन्हा ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने पिछले साल मार्च में यह पद संभाला था। शशि सिन्हा विभिन्न उद्योग निकायों में भी सक्रिय रूप से शामिल हैं। वह ‘ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ (ABC) के चेयरमैन रह चुके हैं।

‘द ऐडवर्टाइजिंग क्लब’ (The Ad Club) के पूर्व प्रेजिडेंट शशि सिन्हा वर्तमान में ‘मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल’ (MRUC) के चेयरमैन हैं। वह ‘बार्क इंडिया’ (BARC India) की टेक्निकल कमेटी के पहले चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह प्रतिष्ठत ‘फेसबुक इंडिया क्लाइंट काउंसिल’ (Facebook India Client Council) के सदस्य भी हैं। वह आईआईटी कानपुर और आईआईएम बेंगलुरु के पूर्व छात्र हैं।

टैग्स एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया शशि सिन्हा एएससीआई आईपीजी मीडियाब्रैंड्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

4 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

20 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

4 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है