होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'जी स्टूडियोज' के CEO शारिक पटेल ऑर्गनाइजेशन से हुए अलग
'जी स्टूडियोज' के CEO शारिक पटेल ऑर्गनाइजेशन से हुए अलग
'जी स्टूडियोज' के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर शारिक पटेल छह साल के कार्यकाल के बाद ऑर्गनाइजेशन से अलग हो गए हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
'जी स्टूडियोज' के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर शारिक पटेल छह साल के कार्यकाल के बाद ऑर्गनाइजेशन से अलग हो गए हैं।
पटेल के ऑर्गनाइजेशन से अलग होने के बाद राहुल जौहरी (जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड के बिजनेस के प्रेजिडेंट) और पुनीत मिश्रा (ZEEL में कंटेंट व इंटरनेशनल मार्केट्स के प्रेजिडेंट) भी ऑर्गनाइजेशन से अलग हो गए हैं।
इससे पहले, वह सात साल से अधिक समय तक 'ट्रिग्नो मीडिया' (Trigno Media) के फाउंडर थे और उन्होंने 'धरम संकट में', 'आजाद' और कई अन्य फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने 'आई एम कलाम', 'जल', 'लव ब्रेकअप्स जिंदगी' आदि सहित 15 से अधिक फिल्मों के लिए मार्केटिंग व बिजनेस रणनीति की भी योजना बनाई।
पटेल ने अतीत में Indya, भारती एयरटेल, रेडियो मिड-डे, जी ग्रुप, स्टूडियो18 के साथ भी विभिन्न पदों पर काम किया है।
उन्होंने नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया है।
टैग्स शारिक पटेल जी स्टूडियोज