होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Disney+ Hotstar को बाय बोलकर इस बड़े पद पर Apple Services से जुड़ीं शालिनी पोद्दार

Disney+ Hotstar को बाय बोलकर इस बड़े पद पर Apple Services से जुड़ीं शालिनी पोद्दार

पोद्दार ने नवंबर 2021 में ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ जॉइन किया था। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को जॉइन करने से पहले वह करीब आठ साल से ‘गूगल’ (Google) में कार्यरत थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ (Disney+ Hotstar) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और हेड ऑफ ऐड सेल्स के पद पर तैनात शालिनी पोद्दार ने यहां से अलविदा बोल दिया है।

हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) को विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शालिनी पोद्दार ने अब ‘एप्पल सर्विसेज’ (Apple Services) में बतौर कंट्री डायरेक्टर जॉइन किया है।  

बता दें कि पोद्दार ने नवंबर 2021 में ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ जॉइन किया था। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को जॉइन करने से पहले वह करीब आठ साल से ‘गूगल’ (Google) में कार्यरत थीं, जहां वह ‘गूगल प्ले ऐप्स‘ की बिजनेस डेवलपमेंट हेड (इंडिया, साउथ ईस्ट एशिया और ऑस्ट्रेलिया) की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्होंने वर्ष 2013 में ‘गूगल’ में बतौर इंडस्ट्री मैनेजर (Telecom, Gaming, and Payments) जॉइन किया था।

शालिनी को कंसल्टिंग, स्ट्रैटेजी, बिजनेस डेवलपमेंट, सेल्स, पार्टनरशिप्स और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने का करीब 19 साल का अनुभव है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने कोलकाता के ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ (IIM) से एमबीए किया है।


टैग्स गूगल स्टार डिज्नी एप्पल डिज्नी+हॉटस्टार शालिनी पोद्दार एप्पल सर्विसेज
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

39 minutes ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

12 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

39 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

12 hours ago