होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस खास रिपोर्टिंग के लिए एक साथ आए दो न्यूज चैनल्स के संपादक

इस खास रिपोर्टिंग के लिए एक साथ आए दो न्यूज चैनल्स के संपादक

संभवतः यह पहली बार है, जब दो न्यूज चैनलों ने टीआरपी में एक-दूसरे को पछाड़ने की दौड़ से अलग हटकर संयुक्त रूप से किसी मुद्दे पर ग्राउंड रिपोर्टिंग की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

शाहीनबाग पर जहां नेताओं में ‘जुबानी जंग’ चल रही है, वहीं मीडिया के लिए भी यह ‘हॉट’ मुद्दा बन गया है। खासकर वरिष्ठ टीवी पत्रकार और ‘न्यूज नेशन’ के कंसल्टिंग एडिटर दीपक चौरसिया पर हुए हमले के बाद से यह इलाका मीडिया सेंटर में तब्दील हो चुका है। तमाम पत्रकार यहां डेरा डाले हुए हैं। इस बीच, ‘जी न्यूज़’ के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी ने दीपक चौरसिया के साथ मिलकर जिस तरह से शाहीनबाग में चल रहे विरोध-प्रदर्शन का ‘सच’ तलाशने का प्रयास किया है, उससे यह मुद्दा और भी ज्यादा बड़ा हो गया है।

संभवतः यह पहली बार है, जब दो न्यूज चैनलों ने टीआरपी में एक-दूसरे को पछाड़ने की दौड़ से अलग हटकर संयुक्त रूप से किसी मुद्दे पर ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। इस संयुक्त मिशन की घोषणा के बाद से काफी समय तक सुधीर चौधरी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहे। सुधीर चौधरी और दीपक चौरसिया शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से मिलकर बात करना चाहते थे, लेकिन उन्हें बीच में ही रोक दिया गया। जितनी देर दोनों पत्रकार वहां रहे, उतनी देर तक गो-बैक, गो-बैक के नारे लगते रहे। दोनों ने बार-बार प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हुए।

शाहीनबाग में जहां महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं, वहां से कुछ पहले ही बैरिकेड लगा दिए गए, ताकि सुधीर चौधरी और दीपक चौरसिया धरना स्थल तक न पहुंच सकें। दोनों को दूर से ही अपनी बात महिलाओं तक पहुंचानी पड़ी, लेकिन कोई उन्हें सुनने को तैयार नहीं था। चौधरी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके इस मसले पर अपना गुस्सा बयां किया है।

उन्होंने लिखा है, ‘आज जब मैं और दीपक शाहीनबाग पहुंचे तो कश्मीर की तर्ज पर Go Back के नारे लगने लगे। पल भर को लगा जैसे हम किसी दूसरे देश में आ गए हैं। प्रदर्शनकारी कहते हैं कि हमें वहां घुसने की इजाजत नहीं है। शाहीन बाग में जाने के लिए अब अलग वीजा लेना होगा? क्या शाहीन बाग में खत्म हो जाती है भारत की सीमा? कश्मीर की तरह यहां Go Back के नारे लग रहे हैं। इतनी असहनशीलता’?

वहीं, दीपक चौरसिया ने लिखा है, ‘टेलिविजन इतिहास में पहली बार दो बड़े टेलिविजन चैनल शाहीन बाग में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए चल रहे आंदोलन को देखने गए! लेकिन वहां का नजारा न तो लोकतांत्रिक था और न ही संवैधानिक’!

सुधीर चौधरी ने जहां अपने शो ‘DNA’ में संयुक्त मिशन के जरिये शाहीनबाग के हाल को दर्शकों के समक्ष रखा। वहीं, ‘न्यूज़ नेशन’ ने स्पेशल शो में यह मुद्दा उठाया। इस शो में दीपक चौरसिया के साथ सुधीर चौधरी भी उपस्थित रहे। दोनों पत्रकारों के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।

उधर, इस महाकवरेज के बीच दीपक चौरसिया अपने विरोधियों पर निशाना भी साध रहे हैं। दरअसल, शाहीनबाग में हुए हमले के बाद से कुछ पत्रकार दीपक चौरसिया की पत्रकारिता पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। इस मुद्दे पर पत्रकार भी एक तरह से दो खेमों में विभाजित हैं। एक खेमा दीपक के समर्थन में है और दूसरा विरोध में। इसी क्रम में पत्रकार श्रीनिवास जैन के एक ट्वीट पर सहमति जताते हुए रोहिणी सिंह ने चौरसिया पर तंज कसा था। उन्होंने लिखा था, ‘बेशक चौरसिया पत्रकार नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उन पर हमले को सही करार नहीं दिया जा सकता। और चूंकि उन पर हमला हुआ है, इसलिए वह पत्रकार नहीं हो जाते। शिष्टाचार का दायित्व चौरसिया और उनके हमलावर दोनों को उठाना होगा।’

अब दीपक ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, ‘रोहिणी मैं एक गरीब पृष्ठभूमि से आकर अपने दम पर पत्रकारिता की। मेरा कसूर सिर्फ इतना है कि मैं आप की तरह डिजाइनर पत्रकार नहीं हूं! मेरा वित्त मंत्रालय में परिचय नीरा राडिया ने नहीं कराया! न ही मैंने आजतक किसी सरकार से 3BHK फ़्लैट लेकर खबरें लिखी है’! 

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स सुधीर चौधरी दीपक चौरसिया मीडिया पर हमला नागरिकता संशोधन कानून सीएए शाहीन बाग
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago