होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रूबिका लियाकत ने बताया, लड़कियों के लिए मीडिया इंडस्ट्री में वर्तमान दौर क्यों है शानदार

रूबिका लियाकत ने बताया, लड़कियों के लिए मीडिया इंडस्ट्री में वर्तमान दौर क्यों है शानदार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाचार4मीडिया ने मीडिया इंडस्ट्री में कार्यरत महिला पत्रकारों से पत्रकारिता के क्षेत्र में इस मुकाम को हासिल करने के दौरान आए तमाम उतार-चढ़ावों के बारे में चर्चा की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

आज सारी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। दरअसल, हर साल आठ मार्च को दुनिया के हर क्षेत्र में महिलाओं के प्रति सम्मान और प्रशंसा प्रकट करते हुए उनकी हर क्षेत्र में स्थापित उपलब्धियों को याद किया जाता है। इस मौके पर हिंदी वेबसाइट समाचार4मीडिया ने मीडिया इंडस्ट्री में कार्यरत महिला पत्रकारों से बात कर जानना चाहा कि मी़डिया इंडस्ट्री में उनका अब तक का सफर कैसा रहा है और इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें किस प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 

इस बारे में हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) की वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज एंकर रूबिका लियाकत का कहना था, ‘मैंने कभी ये सोचकर मीडिया इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा कि मैं एक महिला हूं। मेरा मानना है कि पत्रकारिता के लिए जिन बुनियादी बातों की जरूरत होती है, वह महिला और पुरुष दोनों में समान होती हैं। इन बुनियादी बातों में लिखने की ताकत के साथ आपने क्या देखा है, क्या सुना है और आप क्या कहने वाले हैं आदि शामिल होती हैं। यह मुझमें भी उतनी ही हैं, जितनी किसी अन्य पुरुष पत्रकार में। मैंने 2007 से इस इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया है। यदि मैं खुद को लड़की समझकर इस इंडस्ट्री में कदम रखती तो मेरे लिए चुनौतियां अथवा संघर्ष दोगुना हो जाता। मुझे सिर्फ इस बात का यकीन था कि जो चीज पत्रकारिता के लिए चाहिए, वह महिला-पुरुष को समान रूप से मिली है, अब कौन इसका ज्यादा बेहतर इस्तेमाल कर लेता है, वह मेरी लड़ाई थी। इस बात का मुझे हमेशा फायदा ही हुआ है। जैसे-कभी रिपोर्टिंग के दौरान कहा जाता था कि यहां नहीं जाना है, क्योंकि वहां आप नहीं जा पाओगी, लेकिन मेरा कहना होता था कि आखिर मैं क्यों नहीं जा पाऊंगी। जब आप लोग माइक लेकर लोगों से बातचीत कर सकते हैं, तो मैं क्यों नहीं। मैं अपने प्रोफेशन के लिए हर समय तैयार रहती हैं, जैसे-यदि रात की शिफ्ट करनी हो या सुबह छह बजे की शिफ्ट करनी हो, मैं हर समय इसके लिए तैयार रहती हूं। यही नहीं, प्रिग्नेंसी के दौरान भी मैंने नौ महीने तक एंकरिंग की और ऑफिस में साफ कह दिया कि मुझे इस काम के लिए इस वजह से मना न किया जाए कि मैं प्रिग्नेंट हूं।’

इस बातचीत के दौरान रूबिका लियाकत का यह भी कहना था,’यही नहीं, मां बनने के बाद भी मैंने काम को लेकर कभी किसी को यह कहने का मौका नहीं दिया कि अब रूबिका को बच्चे पर ध्यान देना चाहिए। रही बात बच्चे पर ध्यान देने की तो हम पति-पत्नी दोनों मिलकर उस पर ध्यान देते हैं। मेरे पति भी बच्चे पर उतना ही ध्यान देते हैं, जितना मैं, ऐसे में काम को लेकर कभी दिक्कत नहीं आती। मेरा मानना है कि जिस दिन महिला और पुरुष को हमने एक चश्मे से देखना शुरू कर दिया, यानी एक समान मानना शुरू कर दिया, आधी समस्या तो उसी दिन दूर हो जाएगी।’

रूबिका लियाकत का यह भी कहना था, ‘यदि आपने अपने आप को अबला नारी समझा तो आपको बहुत लड़ाइयां लड़नी पड़ेंगी, लेकिन यदि आपने ये सोच लिया कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्होंने ही इन पुरुषों को जन्म दिया है तो आपके लिए सफर बहुत आसान हो जाएगा। मैं अपनी बात करूं तो मेरे लिए इस इंडस्ट्री का सफर बहुत आसान रहा है। मैं ये कहूंगी कि 2007 से लेकर अब तक महिला होने के नाते मुझे किसी भी तरह से कमतर नहीं समझा गया है। कई बार तो मुझे काम के सिलसिले में मेरे पुरुष सहकर्मी से ज्यादा प्राथमिकता दी जाती रही है, क्योंकि मैं अपने काम को लेकर हमेशा तैयार रहती हूं।’

मीडिया इंडस्ट्री में आने वाली युवा पीढ़ी खासकर लड़कियों को सफलता का मूल मंत्र देते हुए रूबिका लियाकत का कहना था, ‘पत्रकारिता के फील्ड में आने वाली पीढ़ी से मैं यही कहना चाहती हूं कि हमेशा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। काम को लेकर कोई इफ और बट (किंतु-परंतु) नहीं होना चाहिए। सबसे ज्यादा चैलेंजिंग काम के लिए जिस दिन आप अपने सीनियर्स के जेहन में आ गए, तो ये आपके लिए बड़ी बात है। मैं अपनी कहूं तो सबसे ज्यादा चैलेंजिंग और टफ काम के लिए एडिटर के जेहन में सबसे पहले मेरा नाम आता था। उनका मानना होता था कि काम कितना भी मुश्किल क्यों न हो, यह तो कर ही लेगी। इस आग के कुएं में यदि छलांग लगाई है तो तैरना आना चाहिए। उस तैरने के लिए आप तैयार रहिए। इस इंडस्ट्री में आने वाली लड़कियों से मेरा यही कहना है कि अपने आप को पुरुषों के बराबर समझें। अब हम लोग (महिलाएं) बहुत आगे बढ़ चुके हैं। यही नहीं, पहले के मुकाबले महिलाओं की स्थिति भी इंडस्ट्री में बेहतर हुई है। महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए तमाम तरह की गाइडलाइंस भी आ चुकी हैं। अब कोई आसानी से यहां काम करने वाली महिला पत्रकारों को परेशान नहीं कर सकता है। मुझे लगता है कि लड़कियों के लिए मीडिया इंडस्ट्री में वर्तमान दौर काफी शानदार है। यही वो टाइम है, जब लड़कियों को बड़ी संख्या में इस इंडस्ट्री में आना चाहिए।’


टैग्स एबीपी न्यूज रूबिका लियाकत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिला एंकर International women’s day
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

30 minutes ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

12 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

30 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

12 hours ago