होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सीनियर मीडिया प्रोफेशनल पंकज बेलवारियार ने अब नई दिशा में बढ़ाए कदम
सीनियर मीडिया प्रोफेशनल पंकज बेलवारियार ने अब नई दिशा में बढ़ाए कदम
तमाम मीडिया संस्थानों में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके सीनियर मीडिया प्रोफेशनल पंकज बेलवारियार (Pankaj Belwariar) ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
तमाम मीडिया संस्थानों में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके सीनियर मीडिया प्रोफेशनल पंकज बेलवारियार (Pankaj Belwariar) ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने ‘एसआरएम यूनिवर्सिटी’ (SRM University), आंध्र प्रदेश में डायरेक्टर ऑफ कम्युनिकेशंस के पद पर जॉइन किया है।
बता दें कि इससे पहले पंकज बेलवारियार ‘पुण्य नगरी ग्रुप’ (श्री अंबिका प्रिंटर्स एंड पब्लिकेशंस) में बतौर कॉरपोरेट मार्केटिंग हेड (नेशनल) अपनी भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने करीब सवा दो महीने पहले ही यहां नई पारी का आगाज किया था।
पंकज बेलवारियार को करीब तीन दशक का अनुभव है। ‘Supank Consultancy’ में कंसल्टेंट के अलावा पूर्व में वह बतौर नेशनल मार्केटिंग हेड ‘प्रभात खबर’ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वह ‘राजस्थान पत्रिका’ के मार्केटिंग हेड (नॉर्थ) भी रह चुके हैं।
‘राजस्थान पत्रिका’ से पूर्व बेलवारियार ‘साकाल मीडिया ग्रुप’ में वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) के पद पर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इससे पहले वह ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (पटना), ‘अमर उजाला’ और ‘मलयाला मनोरमा’ के साथ भी काम कर चुके हैं। फरवरी 2003 से 2009 तक वह यहां रीजनल जनरल मैनेजर के पद पर और फिर इसके बाद मार्च 2015 तक यहां सीनियर रीजनल जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत रहे थे।
वह अप्रैल 1998 से 2003 तक रीजनल मैनेजर के तौर पर ‘अमर उजाला’ से भी जुड़े रहे हैं। जून 1995 से अप्रैल 1998 के बीच उन्होंने मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर अपना कार्यभार संभाला था। ‘अमर उजाला’ में शामिल होने से पहले बेलवारियार ने अगस्त 1991 से जून 1995 तक ‘टाइम्स टाइम्स ऑफ इंडिया’ के पटना/लखनऊ एडिशन के साथ काम किया। शुरुआती दौर में वह लखनऊ में सीनियर ऑफिसर के पद पर कार्यरत रहे, लेकिन सितंबर, 1992 में प्रमोशन मिलने के बाद उन्होंने जून 1995 तक पटना में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली।
समाचार4मीडिया की ओर से पंकज बेलवारियार को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स प्रभात खबर पत्रिका ग्रुप पंकज बेलवारियार डायरेक्टर पुण्य नगरी ग्रुप श्री अंबिका प्रिंटर्स एंड पब्लिकेशंस एसआरएम यूनिवर्सिटी