होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुषमा स्वराज ने जब इन 3 पत्रकारों को दिया था धन्यवाद, आज तीनों ने किया याद!

सुषमा स्वराज ने जब इन 3 पत्रकारों को दिया था धन्यवाद, आज तीनों ने किया याद!

सुषमा स्वराज ने अपने विदेश मंत्री रहते न जाने कितने परिवारों को विदेशों में मदद की थी, ये हर कोई जानता है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

सुषमा स्वराज ने अपने विदेश मंत्री रहते न जाने कितने परिवारों को विदेशों में मदद की थी, ये हर कोई जानता है। लेकिन सोनू का मामला केवल वीजा या पासपोर्ट दिलवाने भर का नहीं था और न ही सोनू कहीं फंसा हुआ था। उसका किडनेप हुआ था और 6 साल बाद उसे बांग्लादेश में ढूंढकर भारत लाने में सुषमा स्वराज की अहम भूमिका रही। इसके लिए उन्होंने टीवी 18 से जुड़े तीन पत्रकारों को ट्वीट करके धन्यवाद दिया था और आज वो तीनों पत्रकार सुषमा को याद कर रहे हैं।

दरअसल, सोनू दिल्ली से 2010 में किडनेप हुआ था, 2016 में टीवी 18 (पूर्व में आईबीएन) ने इसे मुहिम बनाया। उस समय विदेश विभाग की बीट देख रहे प्रणय उपाध्याय, एंकर और इनपुट हेड सुमित अवस्थी और असाइनमेंट हेड किरणदीप इस मुहिम के चलते सुषमा के संपर्क में आए और सुषमा ने बांग्लादेश के जैसोर के एक शेल्टर होम से सोनू को वापस दिल्ली लाने में अहम भूमिका निभाई। उसका डीएनए टेस्ट तक करवाया।

तब सुषमा ने उन तीनों पत्रकारों को टैग करते हुए एक धन्यवाद ट्वीट किया था, ’Thank u @awasthis @JournoPranay @raydeep and friends in the media who brought this matter to my notice on 24th May.’। अब सुमित अवस्थी एबीपी में हैं, लेकिन सुषमा के उसी ट्वीट को उन्होंने शेयर करते हुए पुरानी यादें ताजा की हैं।

वहीं, किरणदीप और आजकल एबीपी न्यूज के साथ काम कर रहे प्रणय उपाध्याय ने भी ट्वीट कर सुषमा स्वराज को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। किरणदीप और प्रणय उपाध्याय के ट्वीट आप यहां देख सकते हैं-

टैग्स सुमित अवस्थी सुषमा स्वराज प्रणय उपाध्याय किरणदीप सोनू अपहरण कांड
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है