होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला में बड़े पैमाने पर तबादले, लखनऊ के संपादक वीरेंद्र आर्या को मिली नई जिम्मेदारी
अमर उजाला में बड़े पैमाने पर तबादले, लखनऊ के संपादक वीरेंद्र आर्या को मिली नई जिम्मेदारी
तबादलों के तहत बनारस के संपादक राजेंद्र त्रिपाठी को बनाया गया है मेरठ का संपादक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
हिंदी अखबार अमर उजाला में बड़े स्तर पर संपादकों के तबादले हुए हैं। बताया जाता है कि इनके तहत राजेंद्र त्रिपाठी को मेरठ का नया संपादक बनाया गया है। वे काफी समय से बनारस में संपादक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राजेंद्र त्रिपाठी की जगह अब बनारस की कमान लखनऊ के संपादक रहे वीरेंद्र आर्या को सौंपी गई है।
वीरेंद्र आर्या को लखनऊ संस्करण का संपादक तब बनाया गया जब इंदुशेखर पंचोली ने नोएडा मुख्यालय आ गए थे। उस दौरान इंदु शेखर पंचोली के निर्देशन में वीरेंद्र आर्या लखनऊ के संपादक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वीरेंद्र आर्या को अब बनारस यूनिट का चार्ज दिया गया है।.
वरिष्ठ पत्रकार आर्य लखनऊ से पहले अमर उजाला के रोहतक के संपादक थे। अमर उजाला को हरियाणा में जमाने में उनका बड़ा योगदान रहा है।अमर उजाला से पहले उन्होंने देश के प्रमुख अखबार राजस्थान पत्रिका में करीब तीन दशक लंबी पारी खेली।वे पत्रिका के अजमेर, भीलवाड़ा और सीकर आदि संस्करणों में लंबे समय तक संपादक रहे।यहां तक इस दौरान उन्होंने संस्करण के संपादक के साथ यूनिट प्रमुख का भी जिम्मा संभाला।
वे अपने सहयोगियों से मित्रवत व्यवहार और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। वे जबरदस्त पढ़ाकू हैं और सहयोगियों को भी खुश होने पर किताब ही उपहार में देते हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स अमर उजाला लखनऊ संपादक वीरेंद्र आर्या