होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार उमानाथ सिंह, मिली बड़ी जिम्मेदारी
प्रसार भारती से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार उमानाथ सिंह, मिली बड़ी जिम्मेदारी
वरिष्ठ पत्रकार उमानाथ सिंह ने दैनिक जागरण समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने अब प्रसार भारती के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
वरिष्ठ पत्रकार उमानाथ सिंह ने दैनिक जागरण समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह तीन साल से अधिक समय से यहां कार्यरत थे और दैनिक जागरण डिजिटल में बतौर एसोसिएट एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उमानाथ सिंह ने अब ‘प्रसार भारती’(Prasar Bharati) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर एडिटर जॉइन किया है।
उमानाथ सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 22 साल से ज्यादा का अनुभव है। अपने इस सफर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। ’दैनिक जागरण’ से पहले वह करीब डेढ़ साल तक ‘नेटवर्क18’ (Network18) से जुड़े हुए थे और ’News18hindi.com’ में बतौर न्यूज एडिटर अपनी भूमिका निभा रहे थे। पूर्व में उन्होंने करीब डेढ़ साल तक ‘राजस्थान पत्रिका’ में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
इसके अलावा वह ‘दैनिक भास्कर’ में करीब तीन साल, ‘आईएएनएस’ में करीब चार साल और ‘एचटी मीडिया’ में करीब साढ़े सात साल की लंबी पारी खेल चुके हैं। बिहार में सहरसा के रहने वाले उमानाथ सिंह ने पटना और दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से उमानाथ सिंह को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय प्रसार भारती उमानाथ सिंह सीनियर एडिटर