होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार तेजिंदर सिंह सोढ़ी ने Republic TV को बोला बाय
वरिष्ठ पत्रकार तेजिंदर सिंह सोढ़ी ने Republic TV को बोला बाय
करीब साढ़े तीन साल से ‘रिपब्लिक टीवी’ के जम्मू ब्यूरो की कमान संभाल रहे थे तेजिंदर सिंह सोढ़ी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के जम्मू ब्यूरो की कमान संभाल रहे वरिष्ठ पत्रकार तेजिंदर सिंह सोढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां करीब साढ़े तीन साल से कार्यरत थे। ‘रिपब्लिक टीवी’से इस्तीफे की घोषणा तेजिंदर सिंह ने खुद एक ट्वीट के जरिये की है।
After writing an apology to Journalism for killing it's soul for three and a half years, I have resigned from Republic TV.
— Tejinder Singh Sodhi ?? (@TejinderSsodhi) August 27, 2020
More details here soon.
सोढ़ी इससे पहले देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) के जम्मू ब्यूरो में मुख्य संवाददाता (Principal Correspondent) के रूप में काम कर चुके हैं। सोढ़ी ने अपने करियर की शुरुआत ‘द कश्मीर मॉनिटर’ (The Kashmir Monitor) से की थी। इसके अलावा वह ‘इंडो एशियन न्यूज सर्विस’ (IANS), ‘द हिन्दुस्तान टाइम्स’ (The Hindustan Times) और ‘द ट्रिब्यून’ (The Tribune) में भी विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।
कश्मीर विश्वविद्यालय में ‘मीडिया एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर’ (MERC) के छात्र रहे सोढ़ी ने यहां से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा वह यूनिवर्सिटी आफ कंसास (USA) के ‘William Allen White School of Journalism’ से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री भी ले चुके हैं।
उन्हें ‘फोर्ड फाउंडेशन फेलोशिप’ (Ford Foundation Fellowship) और ‘मैक्कार्मिक फेलोशिप’ (McCormick Fellowship) भी मिल चुकी है। इसके अलावा वह ‘Army Command and General Staff College Ford Leavenworth’ (Kansas USA) से स्पेशल मीडिया और मिलिटरी कोर्स भी कर चुके हैं। वहीं वर्ष 2012 में सोढ़ी को ‘वर्ल्ड सिख अवॉर्ड्स लंदन’ (Sikhs in Media category) के लिए भी नामित किया जा चुका है।
टैग्स इस्तीफा रिपब्लिक टीवी तेजिंदर सिंह सोढी