होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुयशा सावंत ने ‘रिपब्लिक टीवी’ को अलविदा कहा, तलाशी नई मंजिल
सुयशा सावंत ने ‘रिपब्लिक टीवी’ को अलविदा कहा, तलाशी नई मंजिल
समाचार4मीडिया से बातचीत में सुयशा ने बताया कि वह इस चैनल की फाउंडिंग टीम में शामिल थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज एंकर सुयशा सावंत ने ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) में करीब आठ साल पुरानी अपनी पारी को विराम दे दिया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में सुयशा ने बताया कि वह इस चैनल की फाउंडिंग टीम में शामिल थीं। सुयशा ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत ‘इंडिया टुडे’ (India Today) के साथ की है। उन्होंने यहां पर बतौर एंकर और डिप्टी एडिटर जॉइन किया है। वह जल्द ही यहां स्क्रीन पर नजर आएंगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर शेयर एक पोस्ट में भी सुयशा ने इस नए अपडेट के बारे में जानकारी शेयर की है। सुयशा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘रिपब्लिक टीवी में आठ साल तक इसकी संस्थापक टीम का हिस्सा रहने के बाद, मैं एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत कर रही हूं। इस दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं अरनब गोस्वामी की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे मौके दिए।’
अपनी इस पोस्ट में सुयशा ने अपने पिछले अनुभवों के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए उत्साह भी जताया। उन्होंने लिखा, ’बीते हुए समय के लिए आभार और आगे की राह के लिए उत्साह के साथ—यह नई शुरुआत की ओर एक कदम है! ’
सुयशा को मीडिया में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है। पूर्व में वह ‘टोटल टीवी’, ‘सीएनबीसी आवाज’, ‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ और ‘मिरर नाउ’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।
सुयशा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट सुयशा सावंत ने एमबीए (मार्केटिंग) की डिग्री भी ली है। समाचार4मीडिया की ओर से सुयशा सावंत को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स