होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘जागरण न्यू मीडिया’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार शैलेश रंजन, संभाली ये जिम्मेदारी

‘जागरण न्यू मीडिया’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार शैलेश रंजन, संभाली ये जिम्मेदारी

‘जागरण न्यू मीडिया’ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। दरअसल वरिष्ठ पत्रकार शैलेश रंजन को यहां नियुक्त किया गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘जागरण न्यू मीडिया’ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। दरअसल वरिष्ठ पत्रकार शैलेश रंजन को यहां नियुक्त किया गया है। शुक्रवार यानी आज उन्होंने यहां वीडियो डिपार्टमेंट (न्यूज व इंफो) के इनपुट हेड की जिम्मेदारी संभाली है। समाचार4मीडिया से इस खबर की पुष्टि खुद शैलेश रंजन ने की है।

शैलेश रंजन इससे पहले एक स्टार्टअप डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नीतिरीति’ के साथ जुड़े थे, जिसमें वह एडिटर की भूमिका में थे। इसके पहले वह ‘जी न्यूज’ में थे, जहां उन्होंने करीब बीस साल की लंबी पारी खेली। ‘जी न्यूज’ में वह इनपुट हेड के तौर पर कार्यरत थे।

अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने ‘सहारा समय’ से वर्ष 1999 में बतौर ट्रेनी की थी। इसके बाद साल 2000 से 2002 तक वह ‘दूरदर्शन’ में कॉरेस्पोंडेंट की भूमिका निभाई, फिर फरवरी, 2002 में ‘आजतक’ के साथ जुड़े और अक्टूबर, 2002 तक यानी करीब नौ महीने उन्होंने यहां प्रड्यूसर की जिम्मेदारी संभाली और इसके बाद वह ‘जी न्यूज’ से जुड़ गए।

बता दें कि शैलेश रंजन को टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब ढाई दशक का अनुभव है। शैलेश रंजन को लीगल रिपोर्टिंग में महारत हासिल है। पूर्व में वह हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्टिंग भी कर चुके हैं। 

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो शैलेश रंजन ने ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

टैग्स जागरण न्यू मीडिया वरिष्ठ पत्रकार शैलेष रंजन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है