होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी9 भारतवर्ष को मिला नया मैनेजिंग एडिटर, जुलाई से संभालेंगे जिम्मेदारी
टीवी9 भारतवर्ष को मिला नया मैनेजिंग एडिटर, जुलाई से संभालेंगे जिम्मेदारी
विनोद कापड़ी की टीवी9 समूह से विदाई के बाद से रिक्त था ये पद
अभिषेक मेहरोत्रा 6 years ago
गौरतलब है कि संत प्रसाद ने मई 2018 में ‘इंडिया टीवी’ में कार्यभार संभाला था। ‘इंडिया टीवी’ के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी। इससे पहले वह जून 2015 से जुलाई 2017 तक भी यहां सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर रह चुके हैं। ‘इंडिया टीवी’ के साथ अपनी दूसरी पारी शुरू करने से पहले वे जुलाई 2017 से अप्रैल 2018 तक ‘जी मीडिया’ में बतौर एडिटर (आउटपुट) अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जी न्यूज के साथ भी ये उनकी दूसरी पारी थी।
मूलरूप से बिहार के बक्सर निवासी संत प्रसाद को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 24 साल का अनुभव है। संत प्रसाद ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘ऑल इंडिया रेडियो’ से की थी। इसके बाद वे रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद से जुड़ गए और ‘ईटीवी यूपी’ में प्रड्यूसर/न्यूज एंकर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। यहां से बाय बोलकर संत प्रसाद ने ‘सहारा समय’ का दामन थाम लिया। करीब डेढ़ साल तक ‘सहारा समय’ से जुड़े रहने के बाद संत प्रसाद वर्ष 2004 में ‘जी न्यूज’ के साथ जुड़ गए और करीब नौ साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाई। ‘जी न्यूज’ में बतौर डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर वह यहां प्राइम टाइम बुलेटिन और प्रोग्राम्स की जिम्मेदारी भी संभालते थे। वह ‘न्यूज24’ में आउटपुट हेड के रूप में भी काम कर चुके हैं। संत प्रसाद ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंकडिन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स इंडिया टीवी संत प्रसाद टीवी9 भारतवर्ष