होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना से जिंदगी का 'दंगल' हार गए वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना

कोरोना से जिंदगी का 'दंगल' हार गए वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना

कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण के कारण वरिष्ठ पत्रकार और ‘आजतक’ के तेजतर्रार एंकर्स में शुमार रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

वरिष्ठ पत्रकार और ‘आजतक’ के तेजतर्रार एंकर्स में शुमार रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया है। कोरोनावायरस (कोविड-19) की चपेट में आने के बाद उन्हें गुरुवार को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।

आजतक के प्राइम टाइम शो 'दंगल' के एंकर के तौर पर रोहित ने टीवी एंकरिंग में वो मुकाम हासिल किया, जो बहुत कम लोगों को हासिल हुआ है।

रोहित सरदाना के निधन पर ‘जी न्यूज’ (Zee News) के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी समेत तमाम वरिष्ठ पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले सरदाना ने अपनी माध्यमिक शिक्षा यहां के गीता निकेतन आवसीय विद्यालय से की। सरदाना मनोविज्ञान में स्नातक और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से मासकॉम में पोस्ट ग्रेजुएट (परास्नातक) थे। न्यूज एंकर होने के साथ-साथ वे एक स्तंभकार भी थे। देश के चर्चित मुद्दों पर डिबेट शो के साथ-साथ वे उन पर अपनी कलम भी लगातार चलाते रहते थे।

मार्च 2002 से जुलाई 2003 तक सरदाना ने एक ट्रेनी कॉपी एडिटर के रूप में ईटीवी के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। ट्रेनी कॉपी एडिटर के तौर पर सरदाना ने एंकरिंग, कापी राइटिंग, एडिटिंग, प्रॉडक्शन और पोस्ट-प्रॉडक्शन वर्क की बारिकियों को सीखा। साल 2003 से 2004 तक वे ‘सहारा समय’ में असिसटेंट प्रड्यूसर के तौर रहे, लेकिन 2004 में वे जी न्यूज में आ गए थे और खुद को एग्जिक्यूटिव एडिटर और एंकर के रूप में स्थापित किया। ‘ईटीवी’, ‘सहारा समय’ और ‘जी न्यूज’ के अतिरिक्त सरदाना ने ‘आकाशवाणी’ के लिए भी काम किया था। करियर के शुरुआत में उन्होंने कई अखबारों के लिए लेख भी लिखे थे।  2017 में ‘आजतक’ के साथ जुड़ गए थे और तब से वे यहीं थे।

हिंदी, अंग्रेजी और हरियाणवी के अतिरिक्त वे गुजराती भी जानते थे। पत्रकारिता में बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें बेस्ट न्यूज एंकर का ENBA अवॉर्ड, माधव ज्योति सम्मान, सैनसुई बेस्ट न्यूज प्रोग्राम अवॉर्ड समेत कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका था।

टैग्स निधन रोहित सरदाना कोरोना कोविड-19
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है