होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा नहीं संभालेंगे उत्तराखंड सरकार में यह बड़ा पद, पढ़ें वजह

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा नहीं संभालेंगे उत्तराखंड सरकार में यह बड़ा पद, पढ़ें वजह

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दो दिन पहले एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया था, लेकिन अब खबर आ रही है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दो दिन पहले एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया था, लेकिन अब खबर आ रही है कि  दिनेश मानसेरा ने इस पद को लेने से इनकार कर दिया है।

अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए उन्होंने इसकी वजह बताई और लिखा, ‘मुझे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी ने अपना मीडिया सलाहकार बनाया, इसमें सबकी दुआएं मिली और जब मैं देहरादून पहुंचा तो उससे पहले ही सोशल मीडिया पर बहुत कुछ मेरे बारे में मेरे परिवार के बारे में उछाला गया इस सबसे  भी ज्यादा मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के फैसले पर सवाल उठे, जबकि मेरी नियुक्ति के पीछे मेरी योग्यता मेरा पत्रकारिता का अनुभव, व्यवहार मेरे द्वारा लोगो की भलाई ही आधार थी। जोकि ऐसे लोगो को रास नही आ रही जो मुझे पहचानते भी नहीं, इन सभी विषयों से सीएम साहब को भी कष्ट पहुंच रहा है। मुझे बुलाने और अपनी टीम में रखने का निर्णय उनका ही था, मुझे आभास है कि वो सरल सज्जन व्यक्ति है। इसलिए मुझे यहां पदभार ग्रहण करने से पहले सभी विषयों पर सोचना समझना पड़ा और यही फैसला लिया है कि जब हम ऐसे लोगो से घिरे रहेंगे, जोकि हमे काम ही करने नही देंगे तो ऐसे माहौल में काम करने का कोई औचित्य नहीं, मुझे पद लालसा कभी नहीं रही ये मेरे करीबी सब जानते है। मान सम्मान सबका जरूरी है जोकि कायम रहना चाहिए, मैं स्पष्ट मानता हूं कि जब तक कार्य संस्कृति न हो वहां सब बेमानी है इसलिए सबकी गरिमा बनी रहे मैं इस पद को अस्वीकार करता हूं।’

दिनेश मानसेरा करीब 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न अखबारों व टीवी चैनल्स में कार्य कर चुके हैं। हल्द्वानी निवासी दिनेश मानसेरा लंबे समय तक ‘पांचजन्य’ अखबार से जुड़े रहे हैं। फिलहाल वह एनडीटीवी में कुमाऊं मंडल के प्रभारी भी हैं।

बता दें कि सचिवालय प्रशासन के संयुक्त सचिव एनएस डुंगरियाल ने उनकी नियुक्ति के विधिवत आदेश जारी कर दिए थे। बता दें कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कुर्सी संभालने के बाद से उनका मीडिया सलाहकार नियुक्त किए जाने की कवायद चल रही थी। इसके लिए कई नाम चर्चा में थे, लेकिन उन्होंने दिनेश मानसेरा को इस पद पर जिम्मेदारी देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था, लेकिन अब उन्होंने इस पद अस्वीकार कर दिया है।


टैग्स मीडिया एडवाइजर मीडिया सलाहकार तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड सरकार दिनेश मानेसरा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago