होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस मीडिया समूह से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत चंदन, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी

अब इस मीडिया समूह से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत चंदन, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी

‘राष्ट्रीय सहारा’ में बतौर सलाहकार संपादक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत चंदन ने अब यहां से अलविदा बोलकर अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘राष्ट्रीय सहारा’ में बतौर सलाहकार संपादक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत चंदन ने अब यहां से अलविदा बोलकर अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग में बतौर संपादकीय सलाहकार अपना नया सफर शुरू किया है।

इस बारे में रमाकांत चंदन ने फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘दोस्तों, अब मेरा नया पता नवभारत (एनबीटी) पोर्टल हो गया है। पत्रकारिता की दूसरी पाली अब यहीं से। संपादकीय सलाहकार की भूमिका में अब आपको नजर आऊंगा। राष्ट्रीय सहारा में 26 साल से जुड़ कर नोएडा, गोरखपुर और पटना से जुड़ा रहा। संस्था में विशेष संवाददाता, स्थानीय संपादक, पटना और अंत में सलाहकार संपादक की भूमिका निभाते विदा लिया। यह दीगर कि दिलोजान से अब भी जुड़ा महसूस करता हूं। 26 साल कम नहीं होते किसी संस्थान में। सो,इसके लिए प्रथमतया सहारा के सभी वरिष्ठजन, सहकर्मी कर्तव्ययोगी साथी को धन्यवाद। विशेषकर, माननीय उपेंद्र राय जी को जिनकी बदौलत पत्रकारिता की इस ऊंचाई को प्राप्त किया। और विशेष आभार नवभारत ग्रुप के आशुतोष जी,आलोक जी और अभिषेक जी को, जिन्होंने नई और दूसरी पाली के लायक समझा।‘

बता दें कि ‘राष्ट्रीय सहारा’ से लंबे समय से जुड़े हुए रमाकांत चंदन इससे पहले पटना संस्करण में बतौर स्थानीय संपादक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। यहां उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद संस्थान ने उनके बेहतर कार्य व सेवाओं को देखते हुए उन्हें सलाहकार संपादक के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी थी।

बिहार में लखीसराय जनपद के मूल निवासी रमाकांत चंदन ढाई दशक से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। रमाकांत ने अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत ‘सहारा मीडिया’ के साथ की थी। इसके पहले एमएससी करने के दौरान ही वे एनबीटी, दैनिक हिन्दुस्तान, सारिका और हंस पत्रिका समेत तमाम अखबारों के लिए लिखते थे। इसी दौरान 1986 में ‘सारिका’ में छपी कहानी ‘पापा गंदे हैं’ को लेकर तमाम सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद स्वतंत्र पत्रकार के रूप में इनकी नियमित कविता, कहानी व रिपोतार्ज छपते थे।

वर्ष 1996 में ‘सहारा मीडिया’ के अखबार ‘हस्तक्षेप’ में बतौर रिपोर्टर नोएडा में जॉइन करने वाले रमाकांत करीब 25 वर्षों तक ‘सहारा मीडिया’ का हिस्सा रहे हैं। रमाकांत चंदन वर्ष 1998 में ‘राष्ट्रीय सहारा’ में प्रोविंशियल इंचार्ज बने। इसके बाद वर्ष 2005 में यूपी के गोरखपुर में ‘सहारा समय’ रीजनल चैनल में बतौर करेसपॉन्डेंट उन्होंने टीवी पत्रकारिता में पदार्पण किया। एक साल बाद यानी वर्ष 2006 में ‘राष्ट्रीय सहारा’ की पटना यूनिट में रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा बने। 2012 में वह स्पेशल करेसपॉन्डेंट बने और फिर पटना में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में कार्यभार संभाला।

एक लेखक के रूप में रमांकांत चंदन की दो पुस्तकें हिंदी अकादमी दिल्ली से ‘नवान्न’ व राजभाषा बिहार से ‘दूसरा पक्ष’ प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके लिए बिहार में इन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने ‘गोएथा थापती लड़की’ नाम से एक काव्य संग्रह भी लिखा है। नई जिम्मेदारी के लिए समाचार4मीडिया की ओर से रमाकांत चंदन को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स सलाहकार संपादक एनबीटी कंसल्टिंग एडिटर सलाहकार नई पारी नवभारत रमाकांत चंदन नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग सहारा इंडिया संपादकीय सलाहकार
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago