होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेटवर्क18 के राहुल जोशी को मिली ये अतिरिक्त जिम्मेदारी

नेटवर्क18 के राहुल जोशी को मिली ये अतिरिक्त जिम्मेदारी

देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘नेटवर्क18’ (Network 18) में एमडी राहुल जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘नेटवर्क18’ (Network 18) में एमडी राहुल जोशी को ‘वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (नेटवर्क18 की एंटरटेनमेंट ब्रॉडकास्टिंग कंपनी)  में ग्रुप सीईओ और एमडी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें कि ‘वायकॉम18’ (Viacom 18) के ग्रुप सीईओ और एमडी सुधांशु वत्स ने आठ साल लंबी पारी के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 15 अप्रैल इस कंपनी में उनका आखिरी दिन होगा। इसके तहत राहुल जोशी को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

उल्लेखनीय है कि सितंबर 2015 में राहुल जोशी को नेटवर्क18 के सीईओ (न्यूज) व ग्रुप एडिटर-इन-चीफ के तौर पर नियुक्त किया गया था। राहुल जोशी करीब एक दशक से भी ज्यादा समय तक टाइम्स ग्रुप से भी जुड़े रहे हैं। वे पहले ईटी के मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग के साप्ताहिक सप्लिेमेंट ब्रैंड इक्विटी (Brand Equity) को देखते थे। बाद में उन्हें ईटी के दिल्ली संस्करण का रेजिडेंट एडिटर बनाया गया था। उसके बाद उन्हें एग्जिक्यूटिव एडिटर और बाद में एडिटोरियल डायरेक्टर बनाया गया था।

वे इंडियन एक्सप्रेस के साथ भी काम कर चुके हैं। साथ ही वे न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोशिएशन NBA) के बोर्ड में भी रह चुके हैं। राहुल जोशी ने मुंबई के प्रसिद्ध कॉलेज नरसी मोंजी इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) से मास्टर इन मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

टैग्स नेटवर्क18 सुधांशु वत्स वायकॉम18 राहुल जोशी आदिल जैनुलभाई ग्रुप सीईओ मैनेजिंग डायरेक्टर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है