होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस चैनल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी
अब इस चैनल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी
मनोज राजन त्रिपाठी को विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का काफी अनुभव है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी ने अपना नया सफर शुरू किया है। इस बार उन्होंने समाचार प्लस (यूपी) का दामन थामा हैं, जहां पर उन्हें एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह फ़र्स्ट इंडिया न्यूज़ के एडिटर (यूपी) के पद पर अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम दे रहे थे।
मनोज राजन त्रिपाठी को विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का काफी अनुभव है। वह ईटीवी यूपी के संपादक के पद पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वे न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया, न्यूज18 इंडिया, सीएनएन न्यूज़18, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान आदि मीडिया संस्थानों में अहम पदों पर काम कर चुके हैं।
मनोज राजन त्रिपाठी फिल्मों के लिए डायलॉग लेखन में भी हाथ आजमा चुके हैं। पिछले दिनों आई अजय देवगन और परेश रावल की फ़िल्म “अतिथि तुम कब जाओगे” पार्ट -2 के लिए वे डायलॉग भी लिख चुके हैं। समाचार प्लस (यूपी) के साथ अपने करियर की नई पारी के बारे में उन्होंने फेसबुक पर भी जानकारी दी है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स समाचार प्लस मनोज राजन त्रिपाठी फ़र्स्ट इंडिया न्यूज़