होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार कुलदीप सिंह ने अपने करियर को यूं दी नई दिशा
पत्रकार कुलदीप सिंह ने अपने करियर को यूं दी नई दिशा
न्यूज चैनल ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ (News World India) से वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप सिंह ने बाय बोल दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
न्यूज चैनल ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ (News World India) से पत्रकार कुलदीप सिंह ने बाय बोल दिया है। वह यहां पर एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कुलदीप सिंह ने अब अपना नया सफर ‘जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड’ (JSPL) के साथ शुरू किया है। उन्हें यहां पर डीजीएम (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कुलदीप सिंह को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है। उन्होंने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में ‘टोटल टीवी’ (Total Tv) के साथ बतौर कॉरेसपॉन्डेंट की थी। इसके एक साल बाद ही वर्ष 2006 में उन्होंने ‘जी न्यूज’ (Zee News) में स्पेशल कॉरेसपॉन्डेंट के तौर पर जॉइन कर लिया। ‘जी न्यूज’ में उन्होंने सात साल की पारी खेली और यहां कई स्पेशल प्रोजेक्ट्स पर काम किया। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट, क्राइम, पॉलिटिक्स, सीबीआई जैसे महत्वपूर्ण बीट पर काम किया और 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले की कवरेज भी की।
सात साल ‘जी न्यूज’ में काम करने के बाद कुलदीप सिंह ने वर्ष 2013 में यहां से अलविदा कहकर ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ के साथ बतौर असिस्टेंट एडिटर करियर की नई पारी शुरू की। मात्र तीन साल में उन्हें प्रमोशन देकर वर्ष 2016 में एग्जिक्यूटिव एडिटर बना दिया गया। यहां पर उन्होंने कुछ समय के लिए चैनल हेड की जिम्मेदारी भी संभाली थी। अपनी नई नियुक्ति के बारे में कुलदीप सिंह का कहना है, ‘मुझे जीवन में काफी कुछ सीखने को मिला है। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बदलाव का समय है।’
टैग्स कुलदीप सिंह न्यूज वर्ल्ड इंडिया