होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे प्रो. केजी सुरेश

इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे प्रो. केजी सुरेश

इस अवॉर्ड के तहत पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार, शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देहरादून की बहु-विषयक और विशेषज्ञता केंद्रित यूनिवर्सिटी ‘यूपीईएस’ (UPES) में ‘स्कूल ऑफ मॉडर्न मीडिया’ (School of Modern Media) के डीन और ‘आईआईएमसी’ के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर के.जी. सुरेश के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, उन्हें केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा की ओर से स्थापित प्रतिष्ठित गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार के लिए चुना गया है।  

प्रोफेसर केजी सुरेश को हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार, शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

‘दूरदर्शन’ में सीनियर कंसल्टिंग एडिटर रह चुके प्रो. केजी सुरेश को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कैटेगरी में इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए चुना गया है, जबकि कोलकाता के पत्रकार डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र को प्रिंट कैटेगरी में चुना गया है। प्रो. केजी सुरेश को पूर्व में कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें ‘बिजनेस वर्ल्ड’ (Business World) की ओर से दिया जाने वाला विजिनरी लीडर इन मीडिया एजुकेशन अवॉर्ड, PRSI लीडरशिप अवॉर्ड और सांप्रदायकि सौहार्द के लिए दिया जाने वाला ख्वाजा गरीब नवाज अवॉर्ड शामिल है।

बता दें कि केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग (भाषा प्रभाग) के अंतर्गत द्वितीय और विदेशी भाषा के रूप में हिंदी के शिक्षण-प्रशिक्षण, अनुसंधान और बहुआयामी विकास के लिए कार्यरत एक शैक्षिक संस्था है। इसका संचालन स्वायत्त संगठन केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल द्वारा किया जाता है।

संस्था की ओर से हर साल हिंदी सेवी सम्मान योजना के तहत 12 पुरस्कार श्रेणियों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 26 विद्वानों को सम्मानित किया जाता है। इसी के तहत इस साल हिंदी पत्रकारिता तथा जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रो. केजी सुरेश और डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र का चयन गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार के लिए किया गया है।

टैग्स गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार यूपीईएस स्कूल ऑफ मॉडर्न मीडिया डीन केंद्रीय हिंदी संस्थान
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है