होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब प्लेनेट मराठी में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगी पत्रकार जयंती वाघधरे

अब प्लेनेट मराठी में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगी पत्रकार जयंती वाघधरे

वाघधरे को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। वह बॉलिवुड की तमाम सेलिब्रिटीज का इंटरव्यू कर चुकी हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

जानी-मानी पत्रकार जयंती वाघधरे ने ‘प्लेनेट मराठी’ (Planet Marathi) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Limited) में लंबे समय तक काम कर चुकीं जयंती ‘प्लेनेट मराठी’ में बतौर एवीपी (सोशल मीडिया) अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। वाघधरे को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव है। पूर्व में वह बॉलिवुड की तमाम सेलिब्रिटीज जैसे-शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, काजोल आदि का इंटरव्यू कर चुकी हैं।

इस बारे में जयंती का कहना है, ‘एंटरटेनमेंट करेसपॉन्डेंट के रूप में काम करते हुए मैंने इस इंडस्ट्री के साथ काफी गहरा रिश्ता बना लिया है। टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक और रीजनल से लेकर बॉलिवुड तक, मेरा प्रयास रहा है कि इंडस्ट्री की खबरों को सुर्खियों में लाया जाए। ‘जी’ के साथ मैंने मीडिया और कम्युनिकेशन के हर पहलू का अनुभव किया है, जिससे मुझे पहचान मिली है। लेकिन अब मैंने दुनिया के पहले मराठी ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘प्लेनेट मराठी’-ओटीटी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए यहां जॉइन किया है। इस अवसर को देने के लिए मैं अक्षय की आभारी हूं।’

वहीं, इस बारे में प्लेनेट मराठी के सीएमडी अक्षय बरदापुरकर का कहना है, ‘प्लेनेट मराठी में जयंती के शामिल होने पर हम बहुत खुश हैं। हम अपने ऑडियंस के साथ घनिष्ठ संबंध रखना चाहते हैं और जयंती के साथ हम इन संबंधों को प्रभावी ढंग से बनाने में सक्षम होंगे, जिन्हें मीडिया की काफी गहरी समझ है।‘


टैग्स सोशल मीडिया नियुक्ति प्लेनेट मराठी अक्षय बरदापुरकर जयंती वाघधरे
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

30 minutes ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

12 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

30 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

12 hours ago