होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Outlook समूह से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अवस्थी, मिली ये जिम्मेदारी
Outlook समूह से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अवस्थी, मिली ये जिम्मेदारी
लखनऊ के मूल निवासी दिलीप अवस्थी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करने का 40 साल से ज्यादा का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘आउटलुक’ (Outlook) समूह ने वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अवस्थी को बतौर कंसल्टिंग एडिटर नियुक्त किया है। समाचार4मीडिया के साथ बातचीत में दिलीप अवस्थी ने बताया कि वह 17 सितंबर को जॉइन करेंगे और लखनऊ से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
बता दें कि लखनऊ के मूल निवासी दिलीप अवस्थी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करने का 40 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह दैनिक जागरण, लखनऊ में बतौर रेजिडेंट एडिटर लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
दिलीप अवस्थी ने लखनऊ में ‘पॉयनियर’ अखबार के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। पूर्व में लगभग 13 साल तक वह ‘इंडिया टुडे’ के साथ जुड़े रहे हैं। वह ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, लखनऊ में डिप्टी रेजिडेंट एडिटर के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से दिलीप अवस्थी को नई पारी के लिए शुभाकामनाएं।
टैग्स आउटलुक ग्रुप सलाहकार संपादक कंसल्टिंग एडिटर दिलीप अवस्थी