होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह ने की नई पारी की शुरुआत, फेसबुक पर कही ये बात...

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह ने की नई पारी की शुरुआत, फेसबुक पर कही ये बात...

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह ने अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह ने अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिाकर्जुन खड़गे के मीडिया सलाहकार के तौर पर अपना योगदान देते नजर आएंगे।

मूल रूप से यूपी के बस्ती जिले के निवासी अरविंद कुमार सिंह की शिक्षा-दीक्षा इलाहाबाद में हुई। वे हिंदी के जाने माने लेखक और पत्रकार हैं। राज्यसभा टीवी में वरिष्ठ सहायक संपादक के तौर संसदीय मामलों के प्रमुख और कृषि व परिवहन क्षेत्र के प्रभारी के तौर पर कार्यरत रहे हैं। अरविन्द कुमार सिंह ने दशकों से खेती-बाड़ी, कृषि अनुसंधान और संचार व परिवहन तंत्र पर विशेष कार्य किया है। उन्होंने अपनी नई पारी की जानकारी फेसबुक के माध्यम से दी है, उन्होंने लिखा-

आदरणीय मित्रों,

भारतीय संसद में राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगेजी के मीडिया सलाहकार की भूमिका में मैने अपना कामकाज संभाल लिया है। कुछ मित्रों को यह खबर अपने स्त्रोतों से पता चल गयी थी और उन्होंने फेसबुक पर इसे डाल दिया था। लेकिन मेरा मत था कि जब तक नियुक्ति की आधिकारिक प्रति राज्य सभा सचिवालय से नहीं मिल जाती, मेरे अपने तरफ से कोई टिप्पणी करना उचित नहीं।

वैसे तो पत्रकारिता करते लंबा समय हो गया है। कई भूमिकाओं में काम किया। स्टिंगर से लेकर संपादक तक। नगर पालिका से लेकर संसद तक। तमाम दिग्गज राजनेताओं से संवाद रहा और उनका स्नेह मिला। खरगेजी एक जमीनी और आज के दौर के वरिष्ठतम नेताओं में हैं। इस इरादे से मैं उनकी टीम का हिस्सा बना कि उनके विराट अनुभव से ज्ञान भंडार विस्तृत होगा और बहुत कुछ सीखने समझने को मिलेगा। बेशक यह सहज भूमिका नहीं है लेकिन हमारे जीवन में रेलवे मंत्रालय के कुछ सालों को छोड़ दें तो ऐसे चुनौती भरे मौके आते रहे हैं।

भारतीय संसद के साथ मेरा जुड़ाव एक पत्रकार के तौर पर 1989 के दौरान हुआ जब विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार बनी। कई अखबारों का प्रतिनिधित्व करते हुए वहां आना-जाना बना रहा। ऐसा नहीं है कि लोक सभा की गैलरी में नहीं गया लेकिन चंद मौकों पर ही। अन्यथा लगातार राज्य सभा को ही देखा। लोक सभा टीवी निकला तो भी गेस्ट के तौर पर जाता रहा।

लेकिन जब श्री गुरदीप सिंह सप्पल के नेतृत्व में एक राज्य सभा टीवी का जन्म हुआ तो उसके आरंभिक काल में मै जुड़कर संसद का अंग बना। जॉइन किया तो कई नेताओं का नाम उछाला गया कि इन्होंने सिफारिश की होगी। लेकिन सच बात तो यह थी इसमें मेरे पत्रकार मित्र फिरोज नकवी का ही बड़ा योगदान था जो अपने साथ मेरा भी फार्म भर आए थे। बुलावा आया, बहुत कठिन इंटरव्यू हुआ। एक से एक संसदीय मामलों के जानकार बैठे थे, लेकिन मैं चुन लिया गया। अब दिक्कत यह थी कि रेलवे मंत्रालय मुझे रिलीव करने को तैयार नहीं था। चार महीने की कोशिश के बाद मैने 1 अगस्त 2011 को जब राज्य सभा टीवी जॉइन किया, तो वहां बाकायदा कामकाज चालू हो गया था। हालांकि साजो सामान जुटने की प्रक्रिया थी। लंबा किस्सा फिर कभी।

चयन के बाद गुरदीपजी से पहली मुलाकात हुई तो मैने अपनी दुविधा उनको बता दी कि मैने टीवी में कभी काम किया नहीं है। उनका कहना था कि आपका चयन आपके संसदीय ज्ञान के आधार पर हुआ है, वही हमें चाहिए। और आपके पास तो कुछ और विषयों का भी ज्ञान है। बहुत सी बातें हैं, राज्य सभा टीवी इतिहास का विषय बन चुका है। मुझ जैसे इतिहास के विद्यार्थी के जिम्मे यह काम भी है कि मैं राज्य सभा टीवी के इतिहास को लिखूं और लिखूंगा भी क्योंकि काफी काम कर चुका हूं और मानता हूं जो सप्पलजी ने जो टीम बनायी थी, शायद ही पत्रकारिता के इतिहास में फिर वैसी टीम जुट सके और उनके जैसा नेतृत्व मिल सके जिसका सबसे अधिक समय सबको जोड़ कर रखने में बीतता रहा हो। मैं इस मामले में भाग्यशाली रहा कि उस 2013 में संसदीय मामलों का एक विभाग मेरे नेतृत्व में बना जिसमें कई दायित्वों के साथ संसद और विधान सभाओं के मामले भी शामिल थे उसका नेतृत्व मैने कई। कई देशों की यात्रा का मौका भी मिला। 

राज्य सभा टीवी में हमारे वरिष्ठ श्री राजेश बादल जी ने हमें टीवी पत्रकारिता के बारे में बहुत कुछ सिखाया और समझाया और मेरी बहुत सी चर्चित स्पेशल रिपोर्ट में उनका बड़ा योगदान है। शायद लोगों को हैरानी लगे, लेकिन वहां इतनी आजादी रही कि आखिरी कुछ रिपोर्टों को छोड़ दें तो मेरी कोई भी रिपोर्टं कभी किसी वरिष्ठ सहयोगी ने प्रिव्यू नहीं की और न ही स्क्रिप्ट देखी। जो कुछ देखा गया वह स्क्रीन पर ही। जो देखा कभी मैने तो कभी हमारी साथी ममता ने जिनके जिम्मे शूटिंग से लेकर प्रॉडक्शन जैसे कई काम थे। हमारे सभी कैमरामैन साथी और वीटी एडिटर मेरे प्रति बेहद उदार और मेरी तकनीकी अज्ञानता की ढाल बने रहे। साथी इरफान की आवाज मेरे अधिकतर कार्यक्रमों की जान रही। श्री विनीत दीक्षित, कुरबान अली, नीलू व्यास थॉमस जैसे प्रतिभाशाली सहयोगी मिले, जिनके विराट अनुभव और ज्ञान भंडार से मैने खुद को संपन्न किया।

यही नही मेरे तमाम आयोजनों में नौकरशाही की अड़चनों को दूर करने में चेतन दत्ता जी का बहुत सहयोग मिला। मैने उनके जैसा प्रशासनिक क्षमता वाला व्यक्ति नहीं देखा जो घड़ी देखे बिना हमेशा काम करते रहे और विभिन्न विषयों की व्यापक समझ और ज्ञान के नाते चैनल को उन्नत बनाने में हमेशा सहयोग करते रहे। गुरदीपजी और इनका प्रयास था कि राज्य सभा टीवी पब्लिक ब्राडकास्टिंग की दुनिया में कुछ नया करे, लेकिन शायद उनको भी यह अंदाज नहीं था कि यह 10 साल के सफर में ऐसा शानदार इतिहास बना देगा कि लोग इसके योगदान को याद रखेंगे। बातें बहुत हैं और दस्तावेजों के साथ बात कहने की अपनी आदत है। आगे विस्तार से लिखूंगा। लेकिन इस बात को लिखते समय एक शानदार संस्था के इतिहास बनने की तकलीफ भी हो रही है, जिसकी संस्थापक टीम का मैं सदस्य रहा। प्रधान संपादक के तौर पर श्री राहुल महाजन ने इसे संभालने की कोशिश की और हम लोगों की आजादी बरकरार रखी थी। बातें बहुत सी याद आ रही हैं, लेकिन प्रयोजन अलग है इस नाते यहीं विराम। राज्य सभा टीवी उस रूप में न हो लेकिन लोकतंत्र के शानदार इतिहास के सफर में राज्य सभा अपना योगदान दे रही है।

अब मेरे सामने नयी भूमिका और नयी चुनौतियां हैं। लेकिन ऐसे मौके मुझे एक नयी ताकत देते हैं। वह ताकत मेरे मित्रों की हैं जो हर अच्छे और बुरे मौकों पर मेरी ढाल बन कर खड़े मिलते रहे हैं। आज फिर मुझे आप सभी की जरूरत है। उम्मीद है कि मेरे मित्र और अग्रज उसी भाव से मेरे साथ खड़े होंगे।


टैग्स वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

10 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

11 hours ago