होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘द हिन्दू’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार एस.अनिल राधाकृष्णन का निधन, राज्यपाल, सीएम ने जताया शोक
‘द हिन्दू’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार एस.अनिल राधाकृष्णन का निधन, राज्यपाल, सीएम ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्दू’ के केरल न्यूज ब्यूरो के प्रमुख एस. अनिल राधाकृष्णन का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से उनके आवास पर निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्दू’ के केरल न्यूज ब्यूरो के प्रमुख एस. अनिल राधाकृष्णन का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से उनके आवास पर निधन हो गया। वह 54 साल के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
राधाकृष्णन के परिवार में उनकी पत्नी सिंधु एस.एस (जो कॉटन हिल स्कूल शिक्षिका हैं) तथा पुत्र नारायण एस. ए. (जो गुजरायत में रिलायंस पेट्रोलियम में कार्यरत हैं।) उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1992 में प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया से की थी और इसके बाद 1997 में वे ‘द हिन्दू’ के तिरुवंतरपुरम ब्यूरो से जुड़ गए थे। अनिल ने केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के जिला सचिव और केसरी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रमुख के रूप में भी काम किया था।
‘द हिन्दू’ में 23 वर्षों से भी अधिक समय तक उन्होंने पर्यटन, सार्वजनिक परिवहन, एयरलाइन उद्योग, बंदरगाह, सड़क, रेलवे, फाइनेंशियल, इंफ्रास्ट्रक्चर को कवर किया।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राधाकृष्णन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा, 'उनके काम को नैतिकता, केरल के विकास और जिम्मेदार पर्यटन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता द्वारा चिह्नित किया गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को मुक्ति प्रदान करें।'
वहीं, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अनिल राधाकृष्णन को मूल्य आधारित पत्रकार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल का अप्रत्याशित रूप से अलग होना समाज और पत्रकारिता के लिए एक क्षति है।
टैग्स अखबार केरल निधन द हिन्दू वरिष्ठ पत्रकार एस. अनिल राधाकृष्णन दिल का दौरा