होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या ‘दैनिक भास्कर’ से अलग हो रहे हैं सत्यजीत सेनगुप्ता?

क्या ‘दैनिक भास्कर’ से अलग हो रहे हैं सत्यजीत सेनगुप्ता?

हालांकि, ‘डीबी कॉर्प’ ने सत्यजीत सेनगुप्ता के दैनिक भास्कर छोड़ने की खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है। वहीं, इस मामले से जुड़े सूत्रों ने सत्यजीत सेनगुप्ता के इस कदम की पुष्टि की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) समूह से जुड़ी एक खबर सामने आई है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक सत्यजीत सेनगुप्ता ने ‘दैनिक भास्कर’ छोड़ने का निर्णय ले लिया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

वह वर्ष 2017 से इस समूह में चीफ कॉरपोरेट ऑफिसर (सेल्स एंड मार्केटिंग) के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। मुंबई स्थित कॉरपोरेट ऑफिस से काम करते हुए वह सीधे कंपनी के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल को रिपोर्ट करते थे।

‘दैनिक भास्कर’ से जुड़ने से पहले, सेनगुप्ता ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (टाइम्स ग्रुप) में कार्यरत थे, जहां उन्होंने एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट और गुरुग्राम में मेट्रो हेड के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने टाइम्स ग्रुप के सभी पब्लिकेशंस के लिए रेवेन्यू जुटाने में मेट्रो टीम का नेतृत्व किया। इससे पहले, वह इसी समूह में असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल वर्टिकल हेड के  साथ ही नेशनल रिस्पांस हेड (मैगजींस) के पदों पर भी कार्यरत रहे हैं।

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (TOI) से पहले, सेनगुप्ता ‘इंडिया टुडे’ (India Today) ग्रुप में डिप्टी ब्रांच हेड इम्पैक्ट के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने उत्तर भारत में विज्ञापन बिक्री की जिम्मेदारी संभाली। इस पद पर उन्होंने चार साल से अधिक समय तक काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1998 में ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The India Express) से की थी, जहां उन्होंने दो साल से अधिक समय तक कार्य किया।

हालांकि, ‘डीबी कॉर्प’ ने सत्यजीत सेनगुप्ता के दैनिक भास्कर छोड़ने की खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है। वहीं, इस मामले से जुड़े सूत्रों ने सत्यजीत सेनगुप्ता के इस कदम की पुष्टि की है।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है