होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / स्टार और डिज्नी इंडिया को बाय बोल Google में इस बड़े पद पर पहुंचे संजय गुप्ता

स्टार और डिज्नी इंडिया को बाय बोल Google में इस बड़े पद पर पहुंचे संजय गुप्ता

संजय गुप्ता को टेलिविजन इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। अगले साल की शुरुआत में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘स्टार’ (Star) और ‘डिज्नी इंडिया’ (Disney India) के कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ‘गूगल इंडिया’ (Google India) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्हें कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स और ऑपरेशंस) के पद पर नियुक्त किया गया है। संजय गुप्ता अगले साल की शुरुआत में इस पद को संभालेंगे और मुंबई से गूगल की गुरुग्राम, बेंगलुरु और हैदराबाद की टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे।

संजय गुप्ता को टेलिविजन इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने ब्रैंडेड एंटरटेनमेंट कंटेंट में कई नई पहल की हैं और कई नए जॉनर्स के साथ ही नया कंटेंट पेश किया है। उन्होंने स्टार की ग्रोथ में काफी अहम भूमिका निभाई है। यही नहीं, उन्होंने ट्रेडिशनल टेलिविजन कंटेंट को ‘हॉटस्टार’ के द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है और कई एचडी चैनल्स की जिम्मेदारी संभाली है। 

इस नियुक्ति के बारे में ‘गूगल’ (एशिया पैसिफिक) के प्रेजिडेंट स्कॉट ब्यूमोंट (Scott Beaumont) ने कहा, ‘भारत में गूगल का इंगेजमेंट यहां के साथ ही दुनिया भर के गूगलर्स के लिए काफी गर्व की बात है। भारत में गूगल का बिजनेस काफी महत्वपूर्ण है और हमें खुशी है कि संजय गुप्ता गूगल जॉइन कर रहे हैं।’ 

वहीं, संजय गुप्ता का कहना था, ‘भारत में गूगल का नेतृत्व करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। दुनिया के लिए भारत इनोवेशन हब बन रहा है और मैं गूगल की बेहतरीन टीम को जॉइन कर इंडिया की डिजिटल जर्नी में योगदान देने को लेकर बहुत खुश हूं।’ 

बता दें कि संजय गुप्ता ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ (IIM) कोलकाता से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। मुंबई में 24 सितंबर को आयोजित एक्सचेंज4मीडिया कॉन्क्लेव (exchange4media conclave) में संजय गुप्ता को ‘एक्सचेंज4मीडिया इन्फ्लुएन्सर ऑफ द ईयर’ (exchange4media Influencer of the Year) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

टैग्स गूगल गूगल इंडिया संजय गुप्ता स्टार और डिज्नी इंडिया
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है