होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टाइम्स ग्रुप में इस बड़े पद से संदीप दहिया ने दिया इस्तीफा
टाइम्स ग्रुप में इस बड़े पद से संदीप दहिया ने दिया इस्तीफा
आठ साल से ज्यादा समय से इस समूह के साथ जुड़े हुए थे संदीप दहिया, सुचारु परिवर्तन के लिए वह नवंबर के मध्य तक समूह के साथ बने रहेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘टाइम्स समूह’ के वेंचर ‘टाइम्स लाइफस्टाइल एंटरप्राइज’ (Times Lifestyle Enterprise) के सीईओ और ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ के डायरेक्टर (ब्रैंड एक्सटेंशंस) संदीप दहिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह सुचारु परिवर्तन के लिए नवंबर के मध्य तक समूह के साथ बने रहेंगे। दहिया इस समूह के साथ आठ साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने टाइम्स के पुराने ब्रैंड्स को नई उपभोक्ता श्रेणियों में लॉन्च करने का नेतृत्व किया।
उनके नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में ‘फेमिना’ (Femina) ब्रैंड्स 25 से अधिक शहरों में शॉपर्स स्टॉप के भीतर सबसे अधिक बिकने वाले महिलाओं के फैशन ब्रैंड्स में शुमार हो गया। दहिया के नेतृत्व में ही ‘टाइम्स लाइफस्टाइल एंटरप्राइज’ ने ‘फेमिना फ्लॉन्ट’ (Femina Flaunt) को ब्यूटी सैलून सेगमेंट में लॉन्च किया। पिछले 18 महीनों में, फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो सैलून का तेजी से विस्तार हुआ, जिसमें 25 से अधिक फ्रैंचाइज़ी सैलून के करार हुए और पांच फ्रैंचाइज़ी आउटलेट लॉन्च किए गए।
इस बारे में दहिया का कहना है, ‘इस समूह के साथ पिछले आठ वर्षों का मेरा सफर काफी शानदार रहा। विनीत जैन के साथ नजदीक से काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मुझे यहां काफी कुछ सीखने को मिला, जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। फैशन और ब्यूटी स्पेस में काफी कुछ हो रहा है और मेरे लिए नए चुनौतीपूर्ण रास्ते तलाशने का वक्त आ गया है।’ बता दें कि दहिया को 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। ‘टाइम्स ग्रुप’ में आने से पहले वह ‘वायकॉम18’ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
टैग्स संदीप दहिया बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड बीसीसीएल फेमिना टाइम्स लाइफस्टाइल नेटवर्क