होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मचा बवाल, सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों की कर दी पिटाई
अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मचा बवाल, सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों की कर दी पिटाई
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि हमले में कई पत्रकार घायल हो गए हैं। आरोप है कि हमला खुद अखिलेश यादव के कहने पर किया गया, जिसके बाद सपा के कार्यकर्ताओं और अखिलेश यादव के सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों के साथ मारपीट की। इस हंगामे के कई वीडियो सामने आए हैं।
उल्लेखनीय है कि मुरादाबाद के एक होटल में पार्टी की प्रेसवार्ता चल रही थी। इस प्रेसवार्ता के दौरान ही जब मीडिया के लोगों ने अखिलेश यादव से सवाल-जवाब करना शुरू किया तो वे भड़क गए। कहा, ‘आप लोग बिके हुए पत्रकार हो, सिर्फ मुझसे ही क्यों पूछते हो, भाजपा से क्यों नहीं पूछते।’
बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद कैमरे के सामने अपनी सुरक्षाकर्मियों से कहा कि इन्हें मारो। फिर इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि के साथ धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान तू-तू मैं-मैं और गाली-गलौज तक शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर सुरक्षा में तैनात कमांड़ों ने मीडिया प्रतिनिधियों को दौड़ाकर पीटा। कई पत्रकार होटल के रसोईं में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना रात करीब आठ बजे की है। घटना से पत्रकारों में काफी रोष है। कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।
बीजेपी यूपी के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता में हुए हंगामे का वीडियो साझा करते हुए लिखा- इसीलिए कहते हैं टोपी वाले गुंडे....! मुरादाबाद में सवाल पूछने पर पत्रकार पर पर भड़के अखिलेश यादव।
इसीलिए कहते हैं टोपी वाले गुंडे....#मुरादाबाद में सवाल पूछने पर न्यूज़ 18 के पत्रकार पर भड़के अखिलेश यादव जी @yadavakhilesh #सपा pic.twitter.com/PHMqh78YnU
— Dr. Chandra Mohan (@cmbjpup) March 11, 2021
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने वीडियो ट्वीट कर लिखा- एक तो पत्रकारों को अपनी सभा में बुलाकर पिटवाते हो और फिर उनके शिकायत करने पर उन्हें भाजपा का एजेंट बताते हो! इतनी निर्दयता आख़िर कहां से लाते हो?
एक तो पत्रकारों को अपनी सभा में बुलाकर पिटवाते हो और फिर उनके शिकायत करने पर उन्हें भाजपा का एजेंट बताते हो!
— Mrityunjay Kumar (@MrityunjayUP) March 11, 2021
इतनी निर्दयता आख़िर कहाँ से लाते हो? pic.twitter.com/1XZ0Ai31QU
सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने एक पत्रकार के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुरादाबाद के वरिष्ठ पत्रकार श्री फरीद शम्सी को सुनिए, वे बुरी तरह जख्मी हैं, समाजवादी पार्टी के गुंडों ने महज सवाल पूछने पर उनकी ये हालत बना दी, बंदूक के कुंदों तक से इस कदर पीटा कि वे बेदम हो गए। गेस्ट हाऊस कांड के बाद यूपी के इतिहास का सबसे कलंकित दिन। अभी सत्ता से बाहर हैं,तब इतनी गुंडई,सोचिए सत्ता में रहते कितना नशा रहा होगा।'
एक बार फिर देखिए लाल टोपी वाले गुंडों की गुंडई,संभल में सवाल पूछने पर सपाई गुंडों ने पत्रकारों को बुरी तरह पीटा,धमकाया,अपमानित कर भगाया,कई घायल
— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) March 11, 2021
गेस्ट हाऊस कांड के बाद यूपी के इतिहास का सबसे कलंकित दिन
अभी सत्ता से बाहर हैं,तब इतनी गुंडई,सोचिए सत्ता में रहते कितना नशा रहा होगा। pic.twitter.com/aMVQKGms3Z
मुरादाबाद के वरिष्ठ पत्रकार श्री फरीद शम्सी को सुनिए, वे बुरी तरह जख्मी हैं, समाजवादी पार्टी के गुंडों ने महज सवाल पूछने पर उनकी ये हालत बना दी,बंदूक के कुंदों तक से इस कदर पीटा कि वे बेदम हो गए। pic.twitter.com/s6D5sXaloa
— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) March 11, 2021
वहीं सपा की प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा, 'पत्रकार वार्ता में क्या हुआ? भगदड़ मचाने की साजिश किसकी थी? सुरक्षाकर्मियों ने क्या, क्यों और कब किया? इन सब प्रश्नों का उत्तर पूरे घटनाक्रम के वीडियो से सभी को मिल जाएगा, बाकी हमें बदनाम करने की पूरी कोशिश रहेगी पर हम संयमित, संगठित, अनुशासित रहेंगे।'
पत्रकार वार्ता में क्या हुआ?भगदड़ मचाने की साजिश किसकी थी ?सुरक्षाकर्मियों ने क्या ,क्यों और कब किया? इन सब प्रश्नों का उत्तर पूरे घटनाक्रम के वीडियो से सभी को मिल जाएगा ,बाकी हमें बदनाम करने की पूरी कोशिश रहेगी पर हम संयमित,सँगठित,अनुशासित रहेंगे
— Juhie Singh (@juhiesingh) March 11, 2021
टैग्स मारपीट पत्रकार अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी