होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस कंपनी में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे सलिल कपूर

अब इस कंपनी में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे सलिल कपूर

सलिल कपूर को कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में काम करने का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘ओरियंट इलेक्ट्रिक’ (Orient Electric) कंपनी ने सलिल कपूर को बिजनेस हेड (होम अप्लायंसेज) के पद पर नियुक्त किया है। कपूर कंपनी के दिल्ली स्थित हेड ऑफिस से अपना कामकाज संभालेंगे। पूर्व में कपूर ‘वोल्टास’ (Voltas) कंपनी की ‘UPBG’ (Unitary Products Business Group) डिवीजन में बतौर सीओओ काम कर रहे थे, जहां वह एयरकंडीशनर्स और अन्य उपकरणों के बिजनेस की कमान संभाल रहे थे।

सलिल कपूर को कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में काम करने का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान वह कई प्रमुख ब्रैंड्स जैसे- ‘एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स’, ‘सैमसंग’, ‘माइक्रोसॉफ्ट’, ‘डिश टीवी’, ‘हूक’ और ‘वोल्टास’ में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। ‘ओरियंट इलेक्ट्रिक’ के एमडी और सीईओ राकेश खन्ना का कहना है, ‘कंपनी में हमारे होम अप्लायंसेज बिजनेस की कमान संभालने के लिए सलिल के हमारे साथ जुड़ने पर मैं काफी खुश हूं। उन्हें कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडस्ट्री की अच्छी समझ होने के साथ काफी अनुभव भी है। इससे हमें अपने होम अप्लायंसेज बिजनेस को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।’

बता दें कि सलिल कपूर ने बेंगलुरु यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए किया है। सलिल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत ‘ब्लू स्टार’ के साथ की थी। इसके बाद वे वर्ष 1998 में ‘एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स’ के साथ जुड़ गए और यहां विभिन्न पदों पर काम किया। उन्होंने सितंबर 2005 में इस कंपनी को अलविदा कह दिया और ‘माइक्रोसॉफ्ट इंडिया’ जॉइन कर ली। इसके बाद उन्होंने ‘सैमसंग’, ‘डिश टीवी’, ‘हूक’ और ‘वोल्टास’ आदि के साथ काम करने के बाद अब नई पारी शुरू की है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स सलिल कपूर वोल्टास ओरियंट इलेक्ट्रिक
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

28 minutes ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

12 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

28 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

12 hours ago