होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘सहारा समय टीवी नेटवर्क’ ने खास अंदाज में मनाया दो दशक के सफर का जश्न

‘सहारा समय टीवी नेटवर्क’ ने खास अंदाज में मनाया दो दशक के सफर का जश्न

‘बीस साल बेमिसाल’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुईं तमाम हस्तियां, सहारा डिजिटल नेटवर्क की भी हुई री-लॉन्चिंग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘सहारा समय टीवी नेटवर्क‘ के 20 साल पूरे होने के अवसर पर नोएडा स्थित सहारा न्यूज नेटवर्क के परिसर में खास आयोजन किया गया। ‘बीस साल बेमिसाल‘ नाम से 28 मार्च को हुए इस कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत के अलावा सियासत, कला, साहित्य और संस्कृति की तमाम दिग्गज हस्तियों के साथ भारतीय प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता की छवि पर पुष्प अर्पण से हुआ। इसके बाद सहारा मीडिया और एंटरटेनमेंट के हेड सुमित रॉय ने ‘सहारा इंडिया’ परिवार के मुख्य अभिभावक और चेयरमैन  सुब्रत रॉय का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया।

सहाराश्री ने अपने संदेश में सहारा टीवी नेटवर्क के 20 साल के सफर को यादगार बताया और सभी कर्तव्योगियों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इस अवसर हम सबको मीडिया की गतिशीलता और पारदर्शिता को बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लेना है। इसके बाद सहारा टीवी नेटवर्क के ग्रुप एडिटर रमेश अवस्थी ने सहारा इंडिया परिवार के उप प्रबंध कार्यकर्ता ओपी श्रीवास्तव का शुभकामना संदेश पढ़ा। उन्होंने अपने संदेश में इस पल को एक ऐतिहासिक अवसर बताते हुए बदलती हुई परिस्थितियों में मीडिया की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। इसके बाद सहारा समय (एनसीआर) के एडिटर राव वीरेंद्र सिंह ने सहारा इंडिया परिवार के उप प्रबंध कार्यकर्ता जेबी रॉय जी का शुभकामना संदेश पढ़ा। उन्होंने अपने संदेश में सहारा टीवी नेटवर्क के सभी कर्तव्ययोगियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने 20 साल के बेमिसाल सफर के लिए सहारा टीवी नेटवर्क की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ ही निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता के लिए सहारा टीवी नेटवर्क अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। सांसद सत्यदेव पचौरी,  प्रमोद तिवारी,  मनोज राजौरिया, श्याम सिंह यादव,  रमेश बिधूड़ी, महेश शर्मा और संजय सिंह के अलावा यूपी के दर्जा प्राप्त मंत्री सुनील भराला और लखनऊ के सरोजनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह ने भी कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

राजेश्वर सिंह ने सहारा इंडिया परिवार की समृद्ध विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में सहारा टीवी नेटवर्क नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। इनके अलावा सियासत के करीब सभी दिग्गजों ने सहारा टीवी नेटवर्क के 20 साल के सफर से जुड़ी अपनी यादों का ताजा किया। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह तो सहारा समय न्यूज नेटवर्क से जुड़े कुछ पुराने संस्मरण को बताते हुए भावुक हो गए। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस और पत्रकारों की भूमिका और चुनौतियों का जिक्र करते हुए बेहतर पुलिसिंग के लिए मीडिया के सहयोग को जरूरी बताया।

सहारा टीवी नेटवर्क के 20 साल पूरे होने के इस ऐतिहासिक मौके पर सहारा डिजिटल सेगमेंट की रिलान्चिंग भी हुई। इसी कार्यक्रम में सियासत के अलावा सिनेमा, धर्म, हेल्थ, बिजनेस और साइंस-टेक्नोलॉजी से जुड़े लगभग 10 डिजिटल चैनल्स ताजातरीन अपडेट के साथ दर्शकों के लिए समर्पित किए गए। इस खास उत्सव में सहारा टीवी नेटवर्क के शुरुआती दिनों के सफर में शामिल रहे कई वरिष्ठ पत्रकार भी मौजूद रहे। सहारा टीवी नेटवर्क की लॉन्चिंग टीम के अहम सदस्य और सहारा मीडिया के तत्कालीन वाइस प्रेजिडेंट प्रभात डबराल ने भी इस कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज की और पुराने दिनों की यादों को ताजा किया। उन्होंने सहारा टीवी नेटवर्क के शानदार और यादगार सफर की चर्चा भी की।

कार्यक्रम में सहारा टीवी नेटवर्क के लखनऊ के एसोसिएट एडिटर आलोक गुप्ता और देहरादून के एसोसिएट एडिटर के अलावा देश भर से पहुंचे संवाददातओं को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित भी किया। समारोह में राष्ट्रीय सहारा के समूह संपादक विजय राय, यूनिट हेड निलाभ द्विवेदी, कानपुर के संपादक बृजेश मिश्रा, लखनऊ के संपादक कलानिधि मिश्रा और पटना के संपादक संजय त्रिपाठी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही सहारा समय नेशनल के एडिटर भूपेश कोहली, सहारा समय बिहार-झारखंड के एडिटर संजय मिश्र, सहारा समय मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के एडिटर राजेश सिंह और सहारा आलमी के एडिटर लईक रिजवी भी समारोह में मौजूद रहे।  

सहारा टीवी नेटवर्क के बीस साल पूरे होने और सहारा डिजिटल नेटवर्क की रिलॉन्चिंग के इस मौके पर गीत-संगीत और स्वर लहरियों ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। प्रसिद्ध कवयित्री कविता तिवारी ने अपनी ओजपूर्ण और भावपूर्ण कविता से कार्यक्रम में मौजूद लोगों में जोश भर दिया वहीं, निजामी ब्रदर्स के गजल और गानों पर आयोजन स्थल पर मौजूद सभी लोग झूमने को मजबूर हो गए।


टैग्स कार्यक्रम रमेश अवस्थी सुब्रत रॉय सहारा समय टीवी नेटवर्क सहारा डिजिटल नेटवर्क
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago