होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘गूगल’ में LCS Team की अंतरिम हेड होंगी रोमा दत्ता चौबे

‘गूगल’ में LCS Team की अंतरिम हेड होंगी रोमा दत्ता चौबे

बता दें कि रोमा दत्ता चौबे वर्तमान में गूगल में मैनेजिंग डायरेक्टर (Digital Native Industries, Media and Entertainment and Government) के पद पर अपनी भूमिका निभा रही हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी ‘गूगल’ (Google) ने रोमा दत्ता चौबे को अपनी LCS (Large Customer Sales) Team का अंतरिम हेड बनाया है। इसके साथ ही गूगल इंडिया के कंट्री हेड संजय गुप्ता को प्रमोट कर एशिया पैसिफिक का प्रेजिडेंट नियुक्त किया है। गूगल ने उनकी जगह नए इंडिया हेड की तलाश भी शुरू कर दी है।

गूगल की ओर से इस बारे में अपने एंप्लॉयीज को एक इंटरनेल मेल जारी की गई है, जिसकी एक कॉपी हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) के पास है।

‘गूगल’ में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और चीफ बिजनेस ऑफिसर फिलिप शिंडलर (Philip Schindler) की ओर से जारी इस मेल में कहा गया है, ‘मई में स्कॉट ब्यूमोंट (Scott Beaumont) की इस घोषणा के बाद कि वे इस वर्ष के अंत में गूगल से सेवानिवृत्त हो जाएंगे और अपना पद छोड़ देंगे, हमने उनके नेतृत्व में एशिया पैसिफिक प्रेजिडेंट की तलाश शुरू कर दी थी। मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि गूगल इंडिया के कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता अब एशिया पैसिफिक के प्रेजिडेंट होंगे।’

बता दें कि रोमा दत्ता चौबे वर्तमान में गूगल में मैनेजिंग डायरेक्टर (Digital Native Industries, Media and Entertainment and Government) के पद पर अपनी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने इस कंपनी को नवंबर 2015 में बतौर इंडस्ट्री हेड (Classifieds and Gaming) जॉइन किया था। इससे पहले वह ‘एचडीएफसी बैंक’ (HDFC Bank) में कार्यरत थीं।

टैग्स गूगल संजय गुप्ता रोमा दत्ता चौबे
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है