होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee समूह में रोहित चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Zee समूह में रोहित चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अभी तक विवेक खन्ना अतिरिक्त रूप से संभाल रहे थे इस पद का कार्यभार

पंकज शर्मा 6 years ago

‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) के स्वामित्व वाली कंपनी 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में रोहित चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें यहां सीईओ (डिजिटल पब्लिशिंग) नियुक्त किया गया है। वह अमित गोयनका को रिपोर्ट करेंगे। इससे पहले डिजिटल पब्लिशिंग टीम का नेतृत्व विवेक खन्ना कर रहे थे। लंबे समय से इस पद पर किसी की नियुक्ति न होने के कारण खन्ना को अतिरिक्त प्रभार के रूप में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बता दें कि चड्ढा इससे पहले करीब दो साल तक ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘जी5 ग्लोबल’ (Zee5 global) में प्रॉडक्ट और स्ट्रैटेजी की कमान संभाल चुके हैं।

इस नियुक्ति के बाद ग्रुप एडिटर (news and india.com) प्रसाद सान्याल के नेतृत्व में न्यूज डिजिटल कंटेंट की टीम, रोहन त्यागी के नेतृत्व वाली प्रॉडक्ट टीम और दिलीप वी के नेतृत्व में india.com की टीम रोहित चड्ढा को रिपोर्ट करेगी। इसके अलावा (news and india.com) की टेक्नोलॉजी टीम भी चड्ढा को रिपोर्ट करेगी। चड्ढा ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोलकाता से पीजीडीएम की पढ़ाई की है। उन्होंने बतौर को-फाउंडर वर्ष 2013 में ‘foodpanda.com’ की शुरुआत की थी। इसके अलावा वर्ष 2015 में उन्होंने ‘PayLo’ स्टार्टअप भी शुरू किया था।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

टैग्स जी समूह जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड अमित गोयनका डिजिटल पब्लिशिंग रोहित चड्ढा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है