होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / RIL व वॉल्ट डिज्नी ने साइन किया नॉन-बाइंडिंग टर्म: रिपोर्ट
RIL व वॉल्ट डिज्नी ने साइन किया नॉन-बाइंडिंग टर्म: रिपोर्ट
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने पिछले हफ्ते एक एक नॉन-बाइंडिंग टर्म साइन किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने पिछले हफ्ते एक एक नॉन-बाइंडिंग टर्म साइन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आयी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस जनवरी के अंत तक इस डील को अंतिम रूप देने पर विचार कर रही है। हालांकि रिलायंस इसके सभी रेगुलेटरी अप्रूवल्स और कॉमर्शियल जरूरतों को जनवरी तक पूरा करने की तैयारी कर रहा है।
लंदन में हुई इस बैठक में केविन मेयर और मुकेश अंबानी की करीबी मनोज मोदी मौजूद थे। मेयर डिज्नी में काम कर चुके हैं और जुलाई में कंपनी के सीईओ बॉब इग्नर उन्हें एडवाइजर के रूप में वापस लाए थे।
इस डील बाद अमेरिकी मीडिया कंपनी डिज्नी का भारतीय बिजनेस रिलायंस इंडस्ट्री में मर्ज होगा। इसके बाद रिलायंस के पास भारत में सबसे बड़ी मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस की कमान होगी।
डिज्नी के साथ इस डील के लिए कुछ महीने पहले तक गौतम अडाणी, सन टीवी के मालिक कलानिधि मारन और कुछ प्राइवेट इक्विटी फर्म भी बात कर रहे थे। हालांकि अक्टूबर में डिज्नी ने इस डील की बात मुकेश अंबानी के साथ आगे बढ़ाने का फैसला लिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील 51:49 की स्टॉक और कैश मर्जर होगी, जोकि रिलायंस के पक्ष में जा रही है। इस डील में 45 से 60 दिन के एक्सक्लूसिविटी पीरियड हो सकता है जिसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है।
टैग्स आरआईएल रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड वॉल्ट डिज्नी