होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘रिपब्लिक टीवी’ ने पत्रकार ललित शर्मा को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

‘रिपब्लिक टीवी’ ने पत्रकार ललित शर्मा को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

ललित शर्मा इससे पहले ‘इंडिया टुडे समूह’ (India Today Group) के चंडीगढ़ ब्यूरो में स्पेशल करेसपॉन्डेंट के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) ने पत्रकार ललित शर्मा को अपने यहां बतौर स्पेशल करेसपॉन्डेंट नियुक्त किया है। ललित शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, उन्हें पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह चंडीगढ़ से अपना कामकाज देखेंगे।

ललित शर्मा इससे पहले ‘इंडिया टुडे समूह’ (India Today Group) के चंडीगढ़ ब्यूरो में स्पेशल करेसपॉन्डेंट के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इससे पहले वह करीब एक साल तक ‘इंडिया अहेड’ (India Ahead) में चंडीगढ़ में ही ब्यूरो चीफ रह चुके हैं।

इसके अलावा पूर्व में वह ‘Day and Night News’, ‘DNA’, ‘PTC News’ और ‘Zee Media’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी भूमिकाएं निभा चुके हैं।

ललित शर्मा को पॉलिटिकल, इन्वेस्टिगेशन, ह्यूमन इंटरैस्ट और ऑफ बीट स्टोरीज पर काम करने का 14 साल से ज्यादा का अनुभव है।  अपने अब तक के करियर में वह पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, इलेक्शंस, सीबीआई, ईडी, डिफेंस और एनवायरमेंट जैसी प्रमुख बीट पर काम कर चुके हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें अब तक तमाम अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो ललित शर्मा की स्कूलिंग शिमला में हुई है। उन्होंने शिमला से ही साइंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी’ से मास कम्युनिकेशंस में मास्टर्स की डिग्री ली है।

समाचार4मीडिया की ओर से ललित शर्मा को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।  

टैग्स रिपब्लिक टीवी नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग ललित शर्मा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

23 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है