होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Republic Media Network में हर्ष भंडारी का कद बढ़ा, अब निभाएंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

Republic Media Network में हर्ष भंडारी का कद बढ़ा, अब निभाएंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

इसके साथ ही नवनियुक्त डेरियस मानेकजी (Darius Maneckji) सीनियर एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड (रिपब्लिक टीवी) की जिम्मेदारी संभालेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) ने हर्ष भंडारी को प्रमोशन का तोहफा देते हुए उन्हें अब ग्रुप सीओओ (ब्रॉडकास्टिंग डिवीजन) की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही नवनियुक्त डेरियस मानेकजी (Darius Maneckji) सीनियर एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड (रिपब्लिक टीवी) की जिम्मेदारी संभालेंगे। अपनी इस भूमिका में वह भंडारी को रिपोर्ट करेंगे।

डेरियस अब ‘रिपब्लिक टीवी’ के राष्ट्रीय संचालन (नेशनल ऑपरेशंस) का नेतृत्व करेंगे, जिनमें बेंगलुरु, नोएडा, गुरुग्राम, कोलकाता और मुंबई में चैनल के ऑफिस शामिल हैं। ‘रिपब्लिक टीवी’ में आने से पहले डेरियस ‘टीवी टुडे’ (TV Today) में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

‘रिपब्लिक टीवी’ के बिजनेस ऑपरेशंस की कमान संभालने को लेकर डेरियस का कहना है, ‘मैं देश के सबसे तेजी से बढ़ते न्यूज नेटवर्क से जुड़कर उत्साहित हूं। मैं इस बिजनेस की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम अंग्रेजी न्यूज जॉनर में अपनी नेतृत्व भूमिका को जारी रखें और उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।’

वहीं, अपनी नई भूमिका में भंडारी नेटवर्क के सभी ब्रॉडकास्ट चैनल्स के नेशनल ऑपरेशंस का काम संभालेंगे। वह विभिन्न भाषाओं और क्षेत्रों में नेटवर्क के ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस के विकास और स्ट्रैटेजी का नेतृत्व करेंगे। अपनी नई भूमिका को लेकर भंडारी ने कहा, ‘मैं विकास के अगले चरण को नया आकार देने और आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए बोर्ड, प्रबंधन और सहयोगियों द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास को लेकर काफी उत्साहित हूं।’ 

विकास के अगले चरण और मैनेजमेंट में बदलाव को ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी का कहना है कि बिजनेस प्रतिभाओं को शामिल करना नेटवर्क के विस्तार और योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत संगठनात्मक आधार के निर्माण का हिस्सा है।

अरनब गोस्वामी के अनुसार, ‘मैं हर्ष और डेरियस दोनों की नई भूमिकाओं को लेकर उत्साहित हूं। हर्ष के नेतृत्व में ब्रॉडकास्टिंग डिवीजन का तेजी से विकास होगा, जैसा पहले कभी नहीं हुआ। हमारे डिजिटल बिजनेस का 100 प्रतिशत तक विस्तार किया जा रहा है और दोनों के अनुभव का नेटवर्क काे काफी फायदा मिलेगा और दो साल के भीतर हम नंबर वन TV+Digital न्यूज कंपनी होंगे।’


टैग्स अरनब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी हर्ष भंडारी रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ग्रुप सीओओ
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

16 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

17 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

4 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago