होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिपब्लिक भारत की इस खबर को इंडिया टुडे ने बताया गलत

रिपब्लिक भारत की इस खबर को इंडिया टुडे ने बताया गलत

सोशल मीडिया के दौर में कोई भी चीज वायरल होते देर नहीं लगती है, फिर चाहे वो सच हो अथवा झूठ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

सोशल मीडिया के दौर में कोई भी चीज वायरल होते देर नहीं लगती है, फिर चाहे वो सच हो अथवा झूठ। सोशल मीडिया में चल रही खबरों के आधार पर कई मीडिया संस्थान भी अपने प्लेटफॉर्म पर न्यूज चला देते हैं। लेकिन, कहावत है कि देर-सवेर सच्चाई जरूर सामने आ जाती है, इसके बाद ऐसे मीडिया संस्थानों की बहुत किरकिरी होती है। 

‘रिपब्लिक भारत’ पर प्रसारित एक खबर के मामले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। 'इंडिया टुडे' ने इस चैनल की एक रिपोर्ट में किए गए दावे को गलत बताया है। ऐसे में यह मामला आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, 27 अप्रैल को 'रिपब्लिक भारत' चैनल पर प्रसारित एक खबर में एक विडियो दिखाया गया था। इस विडियो में एक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधता हुआ दिखाई दे रहा है।  इस रिपोर्ट में 'रिपब्लिक भारत' ने दावा किया था कि विडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति मध्य प्रदेश से कांग्रेस का विधायक अनिल उपाध्याय है।

लेकिन ‘इंडिया टुडे’ ने 'रिपब्लिक भारत' के इस दावे को झुठला दिया है। ‘इंडिया टुडे’ के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पड़ताल के बाद दावा किया है कि वायरल हो रहे विडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति विधायक नहीं है। इस व्यक्ति का नाम मोहन पांडे है, न कि अनिल उपाध्याय। इंडिया टुडे की पड़ताल में दावा किया गया है कि पांडे एवरेस्ट मसाला कंपनी में जोनल सेल्स मैनेजर हैं और दिल्ली में कार्यरत हैं। 

रिपब्लिक भारत चैनल पर दिखाए गए विडियो के बारे में किए गए दावे को इंडिया टुडे ने इस तरह गलत बताया है-

टैग्स आजतक इंडिया टुडे रिपब्लिक भारत अनिल उपाध्याय मोहन पांडे फैक्ट चेकिंग
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

22 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है