होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भिखारी के वेश में चार दिन तक सड़कों पर क्यों भटकता रहा रिपोर्टर, जानें वजह

भिखारी के वेश में चार दिन तक सड़कों पर क्यों भटकता रहा रिपोर्टर, जानें वजह

आपने अक्सर भिखारियों को सड़कों पर, धार्मिक स्थलों के आसपास व अन्य स्थानों पर भीख मांगते देखा होगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

आपने अक्सर भिखारियों को सड़कों पर, धार्मिक स्थलों के आसपास व अन्य स्थानों पर भीख मांगते देखा होगा। हो सकता है कि आप में से कुछ ने उन्हें झिड़क दिया होगा अथवा कुछ ने उन पर दया दिखाते हुए भीख दे दी होगी। लेकिन, क्या आपको पता है कि इन भिखारियों के पीछे किस तरह का संगठित गिरोह काम कर रहा है। ये लोग न सिर्फ इसे कारोबार की तरह चला रहे है, बल्कि कई बड़े लोग भी इसमें शामिल हैं।  

पटना में ऐसे ही लोगों के कारनामों को उजागर करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर ‘हिन्दुस्तान’ का रिपोर्टर मनीष मिश्रा जब इनके बीच भिखारी के वेश में पहुंचा तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। चार दिन तक भिखारियों के बीच में शामिल होकर इस नेटवर्क को उजागर करते हुए ‘हिन्दुस्तान’ में मनीष मिश्रा के हवाले से छपी खबर में बताया गया है कि पटना में राजू नाम का व्यक्ति इस गिरोह का सरगना है और वहां भीख मांगने के लिए राजू की अनुमति लेना जरूरी है। यदि किसी ने राजू से पूछे बिना भीख मांगी तो उसे तरह-तरह से प्रताडित किया जाएगा।    

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह गिरोह पटना समेत राज्य के पर्यटन स्थलों पर किस तरह से सक्रिय है और कैसे इस धंधे में गरीब और मासूम बच्चों समेत बुजुर्गों का सहारा लिया जाता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भिखारियों को बैठने के लिए बाकायदा जगह ‘आवंटित’ की जाती है और किसी दूसरे को उस स्थान पर नहीं बैठने दिया जाता है। यदि कोई इस तरह की कोशिश भी करता है तो उसे पीटकर वहां से खदेड़ दिया जाता है या फिर अपने साथ गिरोह में मिला लिया जाता है। इसके बदले में भिखारियों को अपने हिस्से की कुछ कमाई इन दबंगों को देनी पड़ती है। इनमें से ज्यादातर भिखारियों को नशे की लत लगा दी जाती है, ताकि वे विरोध न कर सकें। इसके अलावा ये नशे के सौदागर के रूप में भी काम करते हैं। रिपोर्टर की पड़ताल में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गोरखधंधे में पुलिस की भी बड़ी भूमिका होती है। इस पड़ताल में एक बात और सामने आई कि हम लोग जिन भिखारियों पर तरस खाकर उन्हें पैसा दे देते हैं, इनमें से कई तो लखपति हैं, लेकिन वे किसी न किसी कारण से इस धंधे को छोड़ना नहीं चाहते हैं।

रिपोर्टर ने किस तरह भिखारी का वेश रखकर एक बड़े व संगठित गिरोह के बारे में स्टोरी की, इसे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

 


टैग्स मनीष मिश्रा पटना भिखारी गिरोह
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago