होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिलायंस ने 'वायकॉम18 व 'स्टार इंडिया' के विलय के लिए CCI से मांगी मंजूरी

रिलायंस ने 'वायकॉम18 व 'स्टार इंडिया' के विलय के लिए CCI से मांगी मंजूरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 'वायकॉम18' (Viacom18) और 'स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' (SIPL) के विलय के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से मंजूरी मांगी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 'वायकॉम18' (Viacom18) और 'स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' (SIPL) के विलय के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से मंजूरी मांगी है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सीसीआई ने शुक्रवार को कहा कि प्रस्तावित लेनदेन का मकसद वायकॉम18 और स्टार इंडिया के एंटरटेनमेंट बिजनेस को एक करना है।

बता दें कि वायकॉम18, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ग्रुप का हिस्सा है, जबकि द वॉल्ट डिज्नी कंपनी के पास स्टार इंडिया का स्वामित्व है।

रेगुलेटर ने कहा कि ट्रांजैक्शन के बाद स्टार इंडिया एक जॉइंट वेंचर बन जाएगी, जिसे RIL, वायकॉम18 और द वॉल्ट डिज्नी की सहायक कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से ऑपरेट किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नोटिस में कहा कि प्रस्तावित ट्रांजैक्शन से भारत में प्रतिस्पर्धा पर कोई उल्लेखनीय प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के आकलन को सुविधाजनक बनाने के लिए, उन्होंने कई प्रमुख बाजारों की पहचान की है, जहां हॉरिजेंटल ओवरलैप अहम थे। इनमें ऑडियो विजुअल कंटेंट राइट्स का लाइसेंसिंग, ब्रॉडकास्ट टीवी चैनलों का डिस्ट्रीब्यूशन, ऑडियो विजुअल (एवी) कंटेंट का प्रॉविजन और भारत में एडवरटाइजिंग स्पेस की सप्लाई शामिल है।

स्टार इंडिया कई तरह की मीडिया गतिविधियों में संलग्न है। इनमें टीवी प्रसारण, मोशन पिक्चर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म को ऑपरेशन शामिल है। यह अमेरिका की वॉल्ट डिज्नी कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। वायकॉम18 भारत और दुनिया भर में टीवी चैनलों के प्रसारण, ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म के ऑपरेशन के बिजनस में है। यह मोशन पिक्चर्स के प्रॉडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन के बिजनस में भी लगी हुई है।

गौरतलब है कि इस साल फरवरी में वॉल्ट डिज्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारत में अपने मीडिया ऑपरेशन को मर्ज करने का फैसला किया था। उन्होंने 70,000 करोड़ रुपये की बड़ी पूंजी बनाने के लिए बाध्यकारी समझौते पर साइन किया है। इस डील के बाद बनने वाला जॉइंट वेंचर देश के मीडिया व एंटरटेनमेंट सेक्टर में सबसे बड़ी फर्म बन जाएगा। उसके पास कई भाषाओं में 100 से अधिक चैनल और दो प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म होंगे। उसकी पहुंच देशभर के करीब 75 करोड़ दर्शकों तक होगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी जॉइंट वेंचर की चेयरपर्सन होंगी। वहीं, उदय शंकर वाइस-चेयरपर्सन होंगे। इस जॉइंट वेंचर में रिलायंस और उसके सहयोगियों की 63.16 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। वहीं, डिज्नी के पास बाकी 36.84 प्रतिशत हिस्सा रहेगा। रिलायंस ने ओटीटी कारोबार को बढ़ाने के लिए जॉइंट वेंचर में करीब 11,500 करोड़ रुपये का निवेश करने पर भी सहमति व्यक्त की है।


टैग्स वायकॉम18 रिलायस इंडस्ट्रीज भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

22 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago