होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Rediffusion से जुड़े स्वप्न सेठ, निभाएंगे यह बड़ी भूमिका

Rediffusion से जुड़े स्वप्न सेठ, निभाएंगे यह बड़ी भूमिका

इस पद पर उनकी यह नियुक्ति सात दिसंबर 2021 से प्रभावी होगी। वह ‘रेडिफ्यूजन’ के गुरुग्राम ऑफिस से अपना कामकाज संभालेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

जानी-मानी विज्ञापन एजेंसी ‘रेडिफ्यूजन’ (Rediffusion) ने स्वप्न सेठ को एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया है। इस पद पर उनकी यह नियुक्ति सात दिसंबर 2021 से प्रभावी होगी। वह ‘रेडिफ्यूजन’ के गुरुग्राम ऑफिस से अपना कामकाज संभालेंगे। वह दीवान अरुण नंदा, अजीत बालकृष्णन और मोहम्मद खान द्वारा स्थापित 48 साल पुरानी एजेंसी में सभी किएटिव कार्यों की देखरेख करेंगे और सलाह देंगे।

इससे पहले स्वप्न दास ने ‘डब्‍ल्‍यूपीपी’ (WPP) कंपनी ‘Equus’ की सह-स्थापना की थी। इसके बाद उन्होंने इस कंटेंट को तैयार किया। उनके क्लाइंट्स में मैक्स न्यूयार्क लाइफ इंश्योरेंस, किंगफिशर एयरलाइंस, अपोलो टायर्स,कोका कोला, ताज ग्रुप ऑफ होटल्स, इंडिगो, हिंदुस्तान टाइम्स, टाटा स्टील, रिलायंस कंज्यूमर फाइनेंस और अमेरिकन एक्सप्रेस जैसे नाम शामिल हैं।

विज्ञापन में बेहतरीन अनुभव के अलावा स्वप्न सेठ सबसे ज्यादा बिकने वाले लेखक और मॉटिवेशनल स्पीकर हैं। बता दें कि स्वप्न सेठ की किताब ‘This is All I Have To Say’ सभी विज्ञापन, मीडिया और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स के लिए काफी उपयोगी मानी जाती है।

इस नियुक्ति के बारे में ‘रेडिफ्यूजन’ के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप गोयल का कहना है, ‘रेडिफ्यूजन में स्वप्न का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। वह विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं और काफी क्रिएटिव हैं। एचटीए दिल्ली में हमारे शुरुआती दिनों से ही मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से लगभग 35 वर्षों से जानता हूं। उनके अनुभव और क्रिएटिविटी से ‘रेडिफ्यूजन’ को और ऊंचाइयों पर ले जाने में काफी मदद मिलेगी।’

टैग्स डब्ल्यूपीपी विज्ञापन एजेंसी रेडिफ्यूजन एडवर्टाइजिंग एजेंसी स्वप्न सेठ
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है